Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Visarjan 2023: दुर्गा विसर्जन के बाद जवारे से करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 03:45 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि ब्रह्मांड का प्रथम अन्न जौ है। ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम जौ को उगाया था। आसान शब्दों में कहें तो ब्रह्मा जी ने सृष्टि की ...और पढ़ें

    Durga Visarjan 2023: दुर्गा विसर्जन के बाद जवारे से करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
    Durga Visarjan 2023: दुर्गा विसर्जन के बाद जवारे से करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    HighLights

    1. हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाई जाती है।
    2. शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Durga Visarjan 2023: हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाई जाती है। शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इसमें प्रथम दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना के दिन कलश के साथ जवारे बोए जाते हैं। वहीं, महानवमी तिथि के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इस दिन ही दुर्गा विसर्जन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर जवारे का भी विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में जवारे से उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी की समस्या भी दूर होती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    जवारे क्या हैं ?

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि ब्रह्मांड का प्रथम अन्न जौ है। ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम जौ को उगाया था। आसान शब्दों में कहें तो ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के समय अनाज में सबसे पहले जौ की उत्पत्ति की थी। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर घटस्थापना के समय जवारे बोए जाते हैं। इसे अलग-अलग स्थानों पर भिन्न भिन्न नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जवारे से घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का आगमन होता है। शारदीय नवरात्रि में जवारे बोने से माता रानी की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। दुर्गा विसर्जन के दिन जवारे का भी विसर्जन किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें- दशहरा के दिन नीलकंठ देखना क्यों होता है शुभ? जानें- क्या है इसका धार्मिक महत्व

    जवारे के उपाय

    • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो धन की समस्या दूर करने हेतु दुर्गा विसर्जन के पश्चात थोड़े जवारे को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।
    • अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं, तो जवारे को लाल वस्त्र में रख घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। इससे घर में व्याप्त नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।
    • अगर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा स्थल पर लाल रंग के वस्त्र में जवारे बांधकर रख दें। इस उपाय को करने से भी आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन कुछ जवारे अपने वॉलेट यानी पर्स में रख लें। इस उपाय को करने से पैसे की कभी कमी नहीं रहती है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'