Falgun Month 2026: 2 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन, भाग्य चमकाने के लिए इस महीने भूलकर भी न करें ये गलतियां!
फाल्गुन महीना (Falgun Month 2026) 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जो हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है। यह भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा के ल ...और पढ़ें

Falgun Month 2026: फाल्गुन महीने में न करें ये काम (Ai Generated Image)
HighLights
साल का आखिरी महीना फाल्गुन है
इसकी शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है
यह महीना भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्र देव को समर्पित है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Month 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी महीना यानी फाल्गुन की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। यह महीना भगवान शिव, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे महापर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन का महीना ऋतु परिवर्तन का भी संकेत है, इसलिए इस दौरान भक्ति के साथ-साथ जीवन में भी कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस पावन महीने में सुख-समृद्धि के लिए आपको क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए?

Ai Generated Image
फाल्गुन महीने में क्या करें? ( Falgun Month 2026 Do's)
- फाल्गुन के महीने में भगवान कृष्ण की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। ऐसे में उन्हें रोजाना गोपी चंदन चढाएं।
- यह महीना भगवान शिव को समर्पित व महाशिवरात्रि का साक्षी होता है। ऐसे में इस पूरे महीने शिवलिंग पर सफेद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं।
- फाल्गुन महीने में वरुण देव की उपासना भी करनी चाहिए।
- इस महीने में अपनी क्षमतानुसार शुद्ध घी, तिल, कपड़े और सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
- यह महीना आनंद का प्रतीक है, इसलिए इस महीने खुश रहें और खुशियां बांटें। साथ ही हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
फाल्गुन महीने में क्या न करें? ( Falgun Month 2026 Don'ts)
- फाल्गुन में सूर्योदय से पहले उठने का विशेष महत्व है। सुबह देर तक सोने से शरीर में आलस्य बढ़ता है और ग्रहों का शुभ प्रभाव कम होता है।
- आध्यात्मिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इस पूरे महीने तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
- यह प्यार का महीना है। ऐसे में इस दौरान किसी का अपमान न करें और वाद-विवाद से बचें, वरना घर की बरकत जा सकती है।
- इस माह मौसम बदल रहा होता है, इसलिए बहुत अधिक और बासी खाना खाने से बचना चाहिए ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे।
फाल्गुन महीने के प्रमुख त्योहार (Falgun 2026 Festival List)
- 04 मार्च - होली
- 03 मार्च - होलिका दहन
- 15 फरवरी - महाशिवरात्रि
- 27 फरवरी - आमलकी एकादशी
यह भी पढ़ें- Holashtak 2026 Date: होली से पहले के ये 8 दिन माने जाते हैं अशुभ, भूलकर भी न करें ये गलती
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।