Falgun Festival 2026: महाशिवरात्रि से होली तक, फाल्गुन में कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे? पढ़ें पूरा कैलेंडर
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू वर्ष का फाल्गुन माह (Falgun 2026) आखिरी महीना होता है। सनातन धर्म में फाल्गुन का विशेष महत्व है। इस माह में कई व्रत और ...और पढ़ें

फाल्गुन माह का कैलेंडर (Image Source: AI-Generated)
HighLights
माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन शुरू होता है
इस माह में होली मनाई जाती है
होली से पहले होलाष्टक शुरू होती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह के आने पर लोगों में होली (Holi 2026) का उत्साह देखने को मिलता है। फाल्गुन में भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की साधना करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इस माह में होली और महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) समेत कई व्रत और त्योहार (Falgun 2026 Vrat Tyohar) मनाए जाते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि फाल्गुन में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन की शुरुआत 02 फरवरी से होगी और इस माह का समापन 03 मार्च को होगा। इसके अगले दिन से यानी 04 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।
-1769239564673.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
| तारीख | व्रत-त्योहार |
| 02 फरवरी | फाल्गुन की शुरुआत |
| 05 फरवरी | द्विजप्रिय संकष्टी |
| 07 फरवरी | यशोदा जयंती |
| 08 फरवरी | भानु सप्तमी, शबरी जयन्ती |
| 09 फरवरी | जानकी जयंती , कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 13 फरवरी | कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रान्ति, विजया एकादशी |
| 14 फरवरी | शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत |
| 15 फरवरी | महाशिवरात्रि |
| 17 फरवरी | सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या |
| 19 फरवरी | |
| 21 फरवरी | ढुण्ढिराज चतुर्थी |
| 22 फरवरी | स्कन्द षष्ठी |
| 23 फरवरी | मासिक कार्तिगाई |
| 24 फरवरी | होलाष्टक शुरू,मासिक दुर्गाष्टमी |
| 25 फरवरी | रोहिणी व्रत |
| 27 फरवरी | आमलकी एकादशी |
| 01 मार्च | रवि प्रदोष व्रत |
| 03 मार्च | होलिका दहन |
| 04 मार्च | होली |
महाशिवरात्रि 2026 डेट और टाइम? (Mahashivratri 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी (Kab Hai Mahashivratri 2026) को मनाया जाएगा।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन- 16 फरवरी को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर
पूजा करने का शुभ मुहूर्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 03 मिनट तक
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 02 मार्च को शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन- 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में न डालें ये चीजें, वरना उसी दिन शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Date: कब है होलिका दहन? एक क्लिक में पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
