Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Falgun Amavasya 2025 Daan: फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 26 Feb 2025 03:12 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन अमावस्या पर (Falgun Amavasya 2025 Daan) पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2025 Daan: फाल्गुन अमावस्या पर क्या दान करें?
    Falgun Amavasya 2025 Daan: फाल्गुन अमावस्या पर क्या दान करें?

    HighLights

    1. फाल्गुन अमावस्या भगवान शिव को अति प्रिय है।
    2. फाल्गुन अमावस्या पर तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है।
    3. फाल्गुन अमावस्या के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2025 Daan: वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने का विधान है। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। इसके अलावा, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण भी किया जाता है।

    धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति द्वारा जाने-अनजाने में किए गए समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं, महादेव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी मनचाही मुराद पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या तिथि के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Falgun Amavasya 2025 Daan) करें।

    यह भी पढ़ें: Pitru Dosh Upay: पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय के साथ-साथ करें इन मंत्रों का जप

    राशि अनुसार दान (Falgun Amavasya 2025 Daan)

    • मेष राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर गेहूं, गुड़, रागी और अनार का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर चावल, चीनी और नमक का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन साबुत मूंग और सब्जी का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर दूध, चूड़ा, दही और चीनी का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन गेहूं और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर भोजन और जल का दान करें।
    • तुला राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर शकरकंद और मोतीचूर के लड्डू का दान करें।
    • धनु राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के बाद बेसन के लड्डू का दान करें।
    • मकर राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन सरसों तेल और काले तिल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन छाता और चमड़े के जूते का दान करें।
    • मीन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन केला, पपीता और चने की दाल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी