यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Amavasya 2025 Upay: फाल्गुन अमावस्या पर करें फिटकरी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी जल्द होगी दूर
फाल्गुन माह की अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन काम ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने में अमावस्या मनाई जाती है।
- इस दिन पितरों की पूजा होती है।
- फाल्गुन अमावस्या पर फिटकरी से जुड़ी उपाय किए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya Upay: पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी (Falgun Amavasya 2025) को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और ध्यान करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही पितरों को अर्घ्य दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रहे दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी से जुड़े का उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya Fitkari ke Upay) पर फिटकरी के उपाय करने से जीवन की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या पर किए जाने वाले फिटकरी से जुड़े उपाय।

फाल्गुन अमावस्या 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से शुरू हो रही है और वहीं, इसका समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस प्रकार 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फुलेरा दूज का त्योहार? श्री राधा कृष्ण से जुड़ा है पर्
कर्ज की समस्या होगी दूर
अगर आप लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन फिटकरी और सिंदूर को एक पान के पत्ते पर बांध लें। इसके बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें। इस उपाय को शाम को करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस टोटके को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
खबरें और भी
रुके हुए काम जल्द होंगे पूरे
इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या के दिन पानी में फिटकरी डालकर स्नान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। कई तरह की समस्या दूर होती है।
नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश
घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए फाल्गुन अमावस्या की रात्रि को फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा हाथ में लेकर उसे पूरे घर में घुमाएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2025 Date: फरवरी में कब है फाल्गुन अमावस्या? अभी नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।