Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या आज, इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 08:52 AM (IST)

    फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2026 Shubh Muhurat) फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि है, जो इस बार 17 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या का महत्व।

    Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या का महत्व।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। इस साल यह तिथि आज यानी 17 फरवरी को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। वहीं, इस तिथि को पितृ दोष से मुक्ति और सुख-शांति पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    Falgun Amavasya 2026 puja rituals 1

    Ai Generated Image

    फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त (Falgun Amavasya 2026 Shubh Muhurat)

    • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक
    • अमृत काल - सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक

    इस दौरान न करें कोई शुभ काम

    • राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक
    • गुलिकाल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 02 मिनट तक
    • यमगण्ड - सुबह 09 बजकर47 मिनट से 11 बजकर11 मिनट तक

    पूजा विधि (Falgun Amavasya 2026 Puja Vidhi)

    सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
    अगर हो पाए, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
    स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और पितरों के निमित्त तर्पण करें।
    तांबे के पात्र में जल, काला तिल और जौ मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों को जल अर्पित करें। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
    भगवान विष्णु और शिव जी की भी विधिवत पूजा करें।
    शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    फाल्गुन अमावस्या का महत्व Falgun Amavasya 2026

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या पर किए गए दान और तप से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, उनके लिए यह दिन दान करने के लिए बहुत फलदायी है। कहा जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।

    यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2026: पूर्वजों की नाराजगी होगी दूर, फाल्गुन अमावस्या पर इस विधि से करें तर्पण

    यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को करें प्रसन्न, ये मंत्र बदल देंगे आपके जीवन की दिशा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी