यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Purnima 2024 Daan: फाल्गुन पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, धन से भर जाएगी आपकी तिजोरी
इस महीने में पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च (Falgun Purnima 2024 Date) को मनाई जाएगी। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान व ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि श्री हरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है।
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दान करने का अधिक महत्व है।
- इस बार मार्च में फाल्गुन पूर्णिमा 25 को है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Purnima 2024 Daan: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को मनाई जाएगी। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस अवसर पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि मिलती है। इसके अलावा इस दिन दान करने का भी अधिक महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन विशेष चीजों का दान करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।
यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां
.jpg)
इन चीजों का करें दान
- सनातन धर्म में किसी भी पर्व पर विशेष चीजों का दान करने का अधिक महत्व है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े और दक्षिणा का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करें और पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके पश्चात कन्याओं को खीर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन गौ दान करना बेहद कल्याणकारी माना गया है।
फाल्गुन पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च, 2024 दिन रविवार को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 25 मार्च, 2024 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'