Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    February Festival List 2025: वसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक, फरवरी में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 02:43 PM (IST)

    माह का महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार आखिरी महीना होता है। इस महीने के समापन होने के बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस महीने में जया एकादशी और माघ ...और पढ़ें

    फरवरी में कौन से पर्व मनाए जाएंगे?
    फरवरी में कौन से पर्व मनाए जाएंगे?

    HighLights

    1. फरवरी में फाल्गुन का माह शुरू होगा।
    2. इस माह में कई पर्व मनाए जाएंगे।
    3. इस माह में विष्णु जी की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब जल्द ही फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से इस माह को बेहद महत्वूर्ण माना जाता है, क्योंकि फरवरी (February Vrat Tyohar 2025) के महीने में फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार फरवरी के महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जैसे- वसंत पंचमी, जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा और फाल्गुन माह शुरू और महाशिवरात्रि समेत आदि। सनातन धर्म में इन सभी पर्व का अधिक महत्व है। आइए, फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की डेट (February Vrat List 2025) जानते हैं-

    व्रत-त्योहार की सूची (February Vrat Tyohar 2025)

    • 1 फरवरी को विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती का पर्व मनाया जाएगा।
    • 2 फरवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन मां शारदे की पूजा-अर्चना की जाएगी।
    • 3 फरवरी को स्कंद षष्ठी का पर्व है।  
    • 4 फरवरी को नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी है।
    • 5 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

    • 8 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष में जया एकादशी मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है।
    • 9 फरवरी को प्रदोष व्रत है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की उपासना संध्याकाल में करने का विधान है।
    • 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति और गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी।
    • 13 फरवरी को फाल्गुन माह शुरू होगा। इसी दिन ललिता जयंती भी है।
    • 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाएगी।
    • 18 फरवरी को यशोदा जयंती है।
    • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है।
    • 20 फरवरी को शबरी जयंती और कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
    • 21 फरवरी को जानकी जयंती है।
    • 24 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की जया एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 25 फरवरी को प्रदोष व्रत है।
    • 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
    • 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है।

    फरवरी के महीने में ये ग्रह करेंग राशि परिवर्तन

    • 4 फरवरी को बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा।  
    • 11 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे।  
    • 12 फरवरी सूर्य ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे।  

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें पूजा का सही समय और उपाय

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।