Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Mahotsav 2025: बच्चों के लिए चुनें बप्पा के ये प्यारे नाम, सदा बना रहेगा आशीर्वाद

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 03:51 PM (IST)

    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है जो 10 दिनों तक चलता है। इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का पर् ...और पढ़ें

    Ganesha inspired names for baby in hindi
    Ganesha inspired names for baby in hindi

    HighLights

    1. गणेश चतुर्थी से होती है गणेश महोत्सव की शुरुआत।
    2. 10 दिनों तक चलता है गणेश महोत्सव का पर्व।
    3. गणपति जी की कृपा प्राप्ति के लिए खास है यह अवधि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश जी प्रथम पूज्य देव हैं, अर्थात किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश महोत्सव (Ganesh Mahotsav 2025) का पर्व पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। गणपति विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव की समाप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं बेटी और बेटे के लिए अर्थ सहित गणेश जी से प्रेरित कुछ नाम।

    लड़को के लिए गणेश जी के नाम

    • विनायक - गणेश जी को विनायक भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है समस्त प्राणियों के स्वामी।
    • प्रमुख - आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं, जो गणेश जी से ही प्रेरित है। इसका अर्थ है सृष्टि के मुख्य देव।
    • सुमुख - जो सुन्दर मुख वाले हैं, उन्हें सुमुख कहा जाता है। ऐसे में गणेश जी का यह नाम भी आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
    • सुप्रदीप - गणेश जी को सुप्रदीप भी कहा जाता है, क्योंकि वह अज्ञान रूपी अन्धकार को नष्ट करने वाले हैं।
    • मान्य - गणेश जी सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में मान्य (पूज्य) हैं, इसलिए उन्हें मान्य भी कहा जाता है।
    • प्रथम - गणेश जी सर्वप्रथम पूजे जाने वाले देव हैं, इसलिए इन्हें प्रथम भी कहा जाता है।
    • प्राज्ञ - गणेश जी का एक नाम प्राज्ञ भी है। जिसका अर्थ है अत्यधिक बुद्धिमान। ऐसे में यह यूनिक नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
    • शाश्वत - इन नाम का अर्थ है जो अपरिवर्तनशील एवं अविनाशी हैं। गणेश जी से प्रेरित यह नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    लड़कियों के लिए गणेश जी के नाम

    आप अपनी बेटी के लिए भी गणेश जी से प्रेरित नाम चुन सकते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    • कृती - इस नाम का अर्थ है, जो स्वयं सृष्टि स्वरूप हैं। ऐसे में यह प्यारा-सा नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
    • सुखनिधि - जो सुख के सागर एवं सुख प्रदान करने वाले हैं, ऐसे भगवान गणेश को सुखनिधि भी कहा जाता है। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी के लिए अच्छा रहेगा।
    • सिद्धि - जो स्वयं सिद्ध हैं, ऐसे गणेश जी को सिद्धि भी कहा जाता है। यह ना आपकी बेटी पर बहुत प्यारा लगेगा।
    • कामी - गणेश जी को कामी भी कहा जाता है। इसका अर्थ है कामनाओं की पूर्ति करने वाले। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Date: 26 या 27 अगस्त, किस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव? यहां जानें शुभ मुहूर्त और योग

    यह भी पढ़ें- Baby Names: अपने बच्चे के लिए चुनें ये यूनिक नाम, जिनका अर्थ भी है बहुत दिव्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी