Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Jun 2025 09:06 PM (GMT+05:30)

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी गंगा दशहरा पर (Ganga Dussehra 2025) गंगा स्नान करने से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Ganga Dussehra 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने का विधान है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का खास महत्व है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गुरुवार 05 जून को गंगा दशहरा है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है। इसके बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक किया जाता है।

    भगवान शिव जलाभिषेक, रुद्राभिषेक या दुग्धाभिषेक करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। अतः गंगा दशहरा के दिन साधक भक्ति भाव से पूजा करते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार अभिषेक करते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में बेल पत्र मिलाकर से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में शमी के पत्ते मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय शुद्ध घी देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के समय गंगाजल में शहद मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में पान के पत्ते और दूर्वा मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के समय पंचामृत या शुद्ध दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा करते समय गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के समय गंगाजल में आक के फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा करते समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में शमी के पत्ते मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा करते समय गंगाजल में गाय का दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: 8 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, नौकरी में बन रहे प्रमोशन के योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी