क्या आप भी चाहते हैं पापों से मुक्ति? तो गंगा दशहरा पर जरूर करें इन चीजों का दान
सनातन धर्म में गंगा दशहरा का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब मां गंगा भगीरथ के तप से धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन जल, फल, अन्न और धन का दान करने से पाप ...और पढ़ें
-1779184433847_m.webp)
गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का दिन अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगीरथ के कठिन तप से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। इससे साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप आप भी मां गंगा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताई गई चीजों का दान गंगा दशहरा के दिन मंदिर या गरीब लोगों में करें। इससे साधक को शुभ परिणाम मिलेंगे।
-1779184717715.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
गंगा दशहरा के दिन इन चीजों का करें दान
जल से भरा घड़ा- गंगा दशहरा के दिन जल से भरा मटके का दान करने का अधिक महत्व है। इस दिन सुबह स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद मिट्टी के नए घड़े या तांबे के मटके में जल भर मिश्री या तुलसी के पत्ते डालकर किसी मंदिर में दे दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
मौसमी फल- इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन मंदिर या गरीब लोगों में फल का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फल का दान करने से साधक को शुभ फल मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मां गंगा की कृपा से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
अन्न-धन का दान- गंगा दशहरा के अवसर पर सत्तू, चावल, आटा, धन और वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से साधक को जीवन में कभी भी अन्न-धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और सदैव अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।
खबरें और भी
भूलकर भी न करें इन चीजों का दान
गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी काले कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस गलती को करने से जीवन में नकारात्मकता आती है। इसलिए दान करने से पहले यह जान लें कि किन चीजों का दान करने से शुभ फल मिलता है।
इसके अलावा बासी भोजन, कैंची और चाकू का दान करने से बचना चाहिए। इससे साधक को जीवन में अशुभ परिणाम मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- आप भी गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा को एक ही मानते हैं? अभी जान लें दोनों में क्या है अंतर
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह व्रत-त्योहार: निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा सहित इस महीने आएंगे 5 बड़े पर्व, देखें लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।