Garud Puran: चाहते हैं कि घर में बनी रहे सुख-समृद्धि, तो गांठ बांध लें गरुड़ पुराण की ये बातें
आर्थिक तंगी से परेशान लोग देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गरुड़ पुराण में बताए गए इन नियमों का पालन जरूर करें। ...और पढ़ें

गरुड़ पुराण में बताए गए हैं कुछ खास नियम (AI Generated Image)
HighLights
हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है 'गरुड़ पुराण'
भगवान विष्णु की भक्ति से मिलती है माता लक्ष्मी की कृपा
माता लक्ष्मी की कृपा के लिए जरूर ध्यान रखें ये बातें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो गरुड़ पुराण को मृत्यु के बाद के रहस्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें सुखी और समृद्ध जीवन जीने के भी सूत्र बताए गए हैं। ऐसे में अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की कृपा पाने के लिए गरुड़ पुराण में बताई गई इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
ऐसे प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
- गरुड़ पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु की श्रद्धा पूर्वक भक्ति करने से साधक को मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- घर के मुख्य द्वार और रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए। लक्ष्मी जी वहीं आती हैं जहां पवित्रता होती है।
- 'सत्य' और 'प्रिय' बोलने वालों को मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा की प्राप्ति होती है।
- जीवन में सुख-शांति के लिए नियमित रूप से धर्म ग्रंथो का पाठ करें।
जरूर करें ये काम
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि दिन की पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इससे साधक को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है, जिसका अर्थ है कि व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, रसोई घर को साफ और शुद्ध रखना चाहिए। स्नान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करना चाहिए, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि भगवान को भोग लगाए बिना खाना नहीं खाना चाहिए और न ही कभी अन्न का अपमान करना चाहिए। आपकी इन आदतों के कारण आपको लक्ष्मी जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

(AI Generated Image)
भूल से भी न करें ये गलती
- जो लोग साफ-सफाई से नहीं रहते या फिर मैले कपड़े पहनते हैं, उनके घर में लक्ष्मी जी कभी प्रवेश नहीं करतीं।
- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने या चिल्लाना वाले लोग और दूसरों का अपमान करने वाले लोगों को भी सुख-समृद्धि नहीं मिलती।
- सुबह देर तक सोने वाले और आलसी लोगों से भी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
- गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता, वहां से लक्ष्मी जी तुरंत प्रस्थान कर जाती हैं।
- गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि ज्यादा भोजन करना स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों का दुश्मन है।
यह भी पढ़ें - अगर बीवी के साथ आप भी करते हैं ऐसा व्यवहार, तो गरुण पुराण की ये सीख बदल देगी आपका जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।