Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान शिव की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 18 Aug 2024 09:54 PM (GMT+05:30)

    सावन सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव (God Shiva Favorite zodiac signs) की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन सोमवार का ...और पढ़ें

    Lord Shiv: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Lord Shiv: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में नित-प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखा जाता है। इस महीने का समापन सावन पूर्णिमा पर होता है। हर वर्ष सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। इस वर्ष 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की कृपा 3 राशि (God Shiva Favorite zodiac signs) के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से इन राशि के जातकों को जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 4 राशियों पर हमेशा बरसती है हनुमान जी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। वर्तमान वर्ष में देवगुरु बृहस्पति आय भाव में विराजमान हैं। अतः कर्क राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल है। इसके अलावा, भगवान शिव की कृपा से कर्क राशि के जातकों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से कर्क राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जातक मानसिक वेदना से मुक्त रहते हैं।

    भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। वर्तमान समय में कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसके लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। इस समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का समाप्त हो जाता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके लिए मकर राशि के जातकों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, भगवान शिव की कृपा मकर राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों को सभी कार्यों में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। अतः करियर और कारोबार में भी ऊंचा मुकाम हासिल होता है।

    खबरें और भी

    भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। शनिदेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस राशि के जातक अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों को धन का अभाव नहीं होता है। किसी समय तंगी होती है, तो किसी न किसी माध्यम से आय के साधन बन जाते हैं। अगर निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 29 मार्च के बाद करें। अगर अति आवश्यक है, तो 15 नवंबर के बाद शुभ समय है। इसके लिए ज्योतिष से अवश्य सलाह लें। इस राशि के जातक रोजाना गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सभी अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष कुंभ राशि को भगवान शिव की प्रिय राशि बताते हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है। आसान शब्दों में कहें तो अगर कोई कार्य बिगड़ भी जाता है, तो महादेव की कृपा से नया द्वार खुल जाता है। इससे जातक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

    वर्तमान समय में कुम्भ राशि के जातक भी साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। इसके लिए कुंभ राशि के कई जातकों को जीवन में परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, जल्द ही भगवान शिव की कृपा उन पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकट दूर हो जाएंगे। इस राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। इससे धन प्रति के योग बनते हैं।

    इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो न्याय के देवता हैं। कुंभ राशि के जातक मेहनती होते हैं। इसके लिए इन पर शनिदेव की कृपा बरसती रहती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रोजाना पूजा करें। साथ ही सोमवार और शुक्रवार के दिन चावल, चीनी, नमक, दूध, काले तिल, जूते-चप्पल, कंबल आदि चीजों का दान करें। धन प्राप्ति के लिए शिव परिवार की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।