Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Kalesh ke Upay: घर में हरदम बना रहता है क्लेश, तो ये उपाय आ सकते हैं आपके काम

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 03:12 PM (IST)

    घर में कभी-कभी झगड़ों का होना आम बात है लेकिन लगातार हो रहे लड़ाई-झगड़े परेशानी का सबब बन रकते हैं। ऐसे में आप इससे मुक्ति के लिए ज्योतिष शास्त्र (Gra ...और पढ़ें

    Grah Kalesh ke Upay गृह क्लेश से मुक्ति के लिए करें ये उपाय। (Picture Credit: Freepik)
    Grah Kalesh ke Upay गृह क्लेश से मुक्ति के लिए करें ये उपाय। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है गृह-क्लेश।
    2. ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं कई उपाय।
    3. लड़ाई-झगड़े की स्थिति से मिल सकती है राहत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में खुश रहने के लिए घर-परिवार में सुख-शांति का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में यदि आप गृह-क्लेश (Grah Kalesh ke Upay) की स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए आप रोजाना कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। ऐसे में गृह क्लेश की समस्या से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं।

    घर में रोजाना करें ये काम

    घर में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके साथ ही घर की पूर्व दिशा में घी में कपूर डालकर जलाएं। कई बार लड़ाई-झगड़ों का कारण घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है। ऐसे में रोजाना (गुरुवार को छोड़कर) पानी में नमक डालकर पोछा लगाने से आपको गृह क्लेश की स्थिति से राहत मिल सकती है।

    करें इन मंत्रों का जप

    घर में रोज-रोज होने वाले लड़ाई-झगड़े से मुक्ति पाने के लिए आपको पूजा के दौरान शिव-पार्वती जी के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसी के साथ रोजाना गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा। साथ ही आप अपने घर में मातंगी यंत्र स्थापित करें और रोजाना इस मंत्र का जप करें, जिससे घर में सुख-शांति का वास बना रहता है -

    ऊं ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट् स्वाहा

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: नए साल में करना चाहते हैं तरक्की, तो घर में आज ही करें ये आसान वास्तु उपाय

    बना रहेगा सुख-शांति का वास

    शुक्रवार के दिन रात को सोते समय पति के सिरहाने के पास थोड़ा-सा सिंदूर रख दें और खुद के सिरहाने के पास एक कपूर रख लें। अगले दिन सिंदूर को घर के किसी कोने में गिरा दें और कपूर को जला दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - शुक्रवार को तिजोरी में रख दें इनमें से कोई एक चीज, दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ेगी धन-संपत्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।