यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: नए साल में करना चाहते हैं तरक्की, तो घर में आज ही करें ये आसान वास्तु उपाय
यदि घर की हर वस्तु को वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार रखा जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। साथ ही सुख-शांति भी बनी रहती है। ऐसे ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं कई उपयोगी उपाय।
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-शांति।
- वास्तु नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र, हिंदू धर्म के सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है, जिसे लेकर यह मान्यता चली आ रही है कि माना जाता है कि इसके नियमों की रचना स्वयं ब्रह्मा जी ने की थी। ऐसे में यदि आप अपने घर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों (simple Vastu Tips) का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में काफी लाभ देखने को मिलता है।
इस दिशा का रखें खास ख्याल
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व माना गया है। साथ ही वास्तु में उत्तर पूर्व-दिशा (ईशान कोण) सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती है। ऐसे में व्यक्ति को इस दिशा में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

ऐसे दूर होगी नेगेटिव एनर्जी
यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए आप वास्तु शास्त्र में बताया गया नमक से जुड़ा ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है।
यह भी पढ़ें - Karz Mukti Ke Upay: वास्तु की इन टिप्स से कर्ज से मिलेगा छुटकारा, नए साल में नहीं होगी धन की कमी
मेन गेट पर करें ये काम

वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट को एक मुख्य स्थान माना जाता है, क्योंकि यहीं से नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। ऐसे में अपने मुख्य द्वार पर नेम प्लेट और विंड चाइम लगानी चाहिए। इसी के साथ आप मेन गेट पर तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे भी रख सकते हैं। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपका मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन लगाएं तुलसी का पौधा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
अनदेखी पड़ सकती है भारी
वास्तु शास्त्र में घर में पानी का व्यर्थ में रिसाव या टपकना बिल्कुल भी सही नहीं माना गया। ऐसा होने पर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इसे जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए। इसी के साथ वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधों भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।