Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025: नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें, आपके लिए बेहतरीन होगा नववर्ष

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 11:52 AM (IST)

    पूरी दुनिया में नए साल का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी को यह आशा रहती है कि आने वाला साल उनके लिए खुशियां लेकर आएगा। ऐसे में यदि आप भी न ...और पढ़ें

    New Year 2025 नए साल पर घर लाएं ये चीजें।
    New Year 2025 नए साल पर घर लाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. वास्तु में शुभ माना गया है कुछ चीजों को घर लाना।
    2. इन चीजों को घर लाकर करें नववर्ष की शुरुआत।
    3. नए साल में खुलेंगे धन आगमन के रास्ते।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही समय में नए साल (New Year 2025) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार नए साल की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई इन चीजों को अपने घर ला सकते हैं। जिससे आने वाला साल आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है।

    मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति भी घर ला सकते हैं। इससे बप्पा आपको और आपको परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

    घर में बढ़ेगी पॉजिटिविटी

    वास्तु की दृष्टि से घर में मोर पंख रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के विशेष अवसर पर अपने घर में मोर पंख ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, आप मोर पंख को घर के मंदिर में, पूर्व दिशा में या फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रख सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में पॉजिटिविटी बढ़ती है।

    ला सकते हैं ये चीजें

    घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना भी वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल में आप दक्षिणावर्ती शंख भी अपने घर ला सकते हैं और इसे अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके लिए नया साल सुख-समृद्धि लेकर आता है।

    खबरें और भी

    घर लाएं ये मूर्ति

    कामधेनु गाय की मूर्ति को भी हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन आप कामधेनु गाय की मूर्ति भी अपने घर ला सकते हैं। इसी के साथ नए साल के अवसर पर हाथी की मूर्ति को भी घर में रखना काफी शुभ माना गया है। आप शुभ परिणामों के लिए हाथी की सफेद रंग की मूर्ति घर में रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Plant: तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे, वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें

    (Picture Credit: Freepik)

    नेगेटिव एनर्जी रहती है दूर

    वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल लगाते हैं, तो इससे नेगेटिव एनर्जी आपसे कोसों दूर बनी रहती है। साथ ही इसे घर में रखने पर गुड लक आता है। वास्तु की दृष्टि से इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना अधिक शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें -  Kitchen Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनवाएं रसोई घर, सदैव अन्न से भरे रहेंगे भंडार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।