Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनवाएं रसोई घर, सदैव अन्न से भरे रहेंगे भंडार

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 12:41 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर (Kitchen Vastu tips) को गलत दिशा में बनवाने की वजह से जातक को अन्न की कमी का सामना करना पड़ता है और जीवन में कई प्रकार ...और पढ़ें

    Kitchen Vastu Tips: किस दिशा में बनवाएं किचन? (Pic Credit-Freepik )
    Kitchen Vastu Tips: किस दिशा में बनवाएं किचन? (Pic Credit-Freepik )

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र के उपाय फलदायी साबित होते हैं।
    2. रसोईर घर को शुभ दिशा में बनवाना चाहिए।
    3. इससे अन्न के सदैव भंडार भरे रहते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर, बाथरूम, बेडरूम और किचन को बनवाने के लिए शुभ दिशा के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को शुभ दिशा में बनवाने से जातक का जीवन खुशहाल होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर (Kitchen direction as per Vastu) को सही दिशा में बनवाने से घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और जातक एवं उसके परिवार के सदस्यों को मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। आइए, रसोई घर से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।  

    इस दिशा में बनवाएं किचन

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को बनवाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को उत्तम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में किचन होने से घर में सुख-समृद्धि (Vastu tips for kitchen prosperity) और शांति का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों से वास्तु दोष का दूर रहता है। इसके अलावा सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं और मां अन्नपूर्णा का वास होता है।  

    Pic Credit-Freepik

    इस दिशा में हो स्लैब

    इसके अलावा किचन मेंस्लैब का सही दिशा में होना फलदायी साबित होता है। स्लैब दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। इसका प्रयोग बर्तन और आदि सामान रखने के लिए किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2025 Vastu Tips: नए साल से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए।  
    • रसोई घर में पीला रंग और हल्का लाल रंग का पेंट करवाना चाहिए। माना जाता है कि इन रंग को अग्नि देव से जोड़कर देखा जाता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किचन में भूलकर भी काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि काला रंग अशुभता को दर्शाता है।  
    • अगर किसी वजह से किचन शुभ दिशा में नहीं बना है, तो ऐसे में किचन में तुलसी का पौधा रखें। मान्यता है कि रसोई घर में तुलसी का पौधा रखने से सभी तरह के दोष खत्म होते हैं, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी मां का वास माना जाता है और तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ (Kitchen placement for wealth) के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नववर्ष से पहले घर में करें ये वास्तु बदलाव, अच्छा होगा आने वाला साल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी