Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: नववर्ष से पहले घर में करें ये वास्तु बदलाव, अच्छा होगा आने वाला साल

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 04:42 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म की एक प्राचीन व लोकप्रिय पद्धति है। इसकी मदद से आप जीवन को सरल व संतुलित बना सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपने घर में वास्तु के ...और पढ़ें

    Vastu Tips नववर्ष से पहले घर में करें ये वास्तु बदलाव (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips नववर्ष से पहले घर में करें ये वास्तु बदलाव (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. एक प्राचीन भारतीय पद्धति है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रख जीवन में बना सकते हैं संतुलन।
    3. नए साल से पहले जरूर अपनाएं ये वास्तु टिप्स।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है। हर व्यक्ति की यह इच्छा रहती है कि उसका नया साल खुशियों से भरा हो। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नए साल की शुरुआत से पहले आप अपने घर में वास्तु के अनुसार, कौन-से बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलें।

    इस दिशा में रखें तिजोरी

    वास्तु के अनुसार, आपको अपनी तिजोरी को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना चाहिए। इस दिशा को धन के देवता कुबेर और धन की देवी माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इस प्रकार आपको इस दिशा में तिजोरी रखने से काफी लाभ मिल सकता है।

    घर में लगाएं ये चीजें

    घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आप घर के ईशान कोण में प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें जैसे उगते सूरज या नदियों की तस्वीर लगा सकते हैं। इसी के साथ रसोई के अग्नि कोण में लाल रंग का बल्ब लगाने से भी आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Plants: किस दिशा में कौन-सा पौधा लगाएं,जिससे धन से हमेशा भरी रहे तिजोरी

    नमक से करें ये उपाय

    आप आपके घर में नकारात्मकता व्याप्त हो गई है, तो इसके लिए रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही शाम के समय घर के हर कोने में नमक रख दें और अगले दिन सुबह इसे बाहर फेंक दें। ऐसा करने से भी आपको नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: नववर्ष से पहले घर में करें ये वास्तु बदलाव, अच्छा होगा आने वाला साल

    इन बातों का रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गोल किनारों वाला फर्नीचर रखना शुभ माना जाता है। इसी के साथ टूटी-फूटी चीजों, बंद या खराब घड़ी, कबाड़ या फिर अनावश्यक वस्तुओं को घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि यह चीजें नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'