Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Plants: किस दिशा में कौन-सा पौधा लगाएं,जिससे धन से हमेशा भरी रहे तिजोरी

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 05:56 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे (Vastu Tips For Plants) लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को लगाने की शुभ दिशा ...और पढ़ें

    Vastu Tips: किस दिशा में कौन-सा पौधा लगाएं?
    Vastu Tips: किस दिशा में कौन-सा पौधा लगाएं?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में कई पौधे शुभ माने जाते हैं।
    2. इन्हें लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए।
    3. तुलसी को शुभ दिशा में लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कई पेड़ और पौधों का बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों की मानें कुछ विशेष पौधों में किसी न किसी देवी-देवता का वास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस पौधे की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को शुभ दिशा में लगाने से धन से तिजोरी सदैव भरी रहती है और परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि कुछ महत्वपूर्ण पौधों (Vastu Tips For Plants Direction) के बारे में, जिन्हें शुभ दिशा में लगाना इंसान के जीवन के लिए फलदायी साबित माना जाता है।

    धन से भरी रहेगी तिजोरी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है। इस दिशा में तुलसी के पौधे को लगाने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही धन से सदैव तिजोरी भरी रहती है। इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाने से परिवार में खुशहाली आती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में रखें ये 4 चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र की मानें इस दिशा को कुबेर और बुध से जोड़कर देखा जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत

    अगर आप दाम्पत्य जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, चमेली के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में लगाएं। इस दिशा में चमेली के पौधे को लगाना फलदायी माना जाता है और पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है। साथ ही घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा वास होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में घड़ी लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन, कभी नहीं रुकेगी तरक्की

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।