Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi ke Upay: रोजाना करें तुलसी से जुड़े ये काम, कई समस्याओं का हो जाएगा हल

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 04:31 PM (IST)

    तुलसी का पौधा (Tulsi Puja Tips) हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि रोजाना तुलसी पूजा करने से साधक को जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिलत ...और पढ़ें

    Tulsi ke Upay रोजाना करेंगे तुलसी से जुड़े ये काम
    Tulsi ke Upay रोजाना करेंगे तुलसी से जुड़े ये काम

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है तुलसी का पौधा।
    2. रोजाना तुलसी पूजन से मिलते हैं शुभ परिणाम।
    3. मां लक्ष्मी से माना गया है तुलसी का संबंध।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि सुबह-शाम तुलसी की पूजा करने और जल चढ़ाने से साधक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है और उसे धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में यदि आप रोजाना तुलसी से जुड़े ये कार्य करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    रोजाना करें ये काम

    रोजाना शाम को तुलसी के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही भगवान विष्णु के भोग में भी तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। इससे घर-परिवार में बरकत बनी रहती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और न ही जल अर्पित करना चाहिए।

    अर्पित करें ये चीजें

    आप तुलसी में गंगाजल अर्पित कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य जल लेकर उसमें थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं और इसे तुलसी में अर्पित कर दें। जल अर्पित करते समय 'ॐ सुभद्राय नमः' मंत्र का जप करें। इसी के साथ जल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर तुलसी में अर्पित करने से भी साधक को अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

    मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

    आप तुलसी पूजन के दौरान तुलसी माता को सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, चुनरी, बिंदी और सिंदूर आदि भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे साधक के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ आप शुभ परिणाम के लिए तुलसी पर कलावा या रक्षा सूत्र भी बांध सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Tulsi Vivah पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    करें इन मंत्रों का जप

    तुलसी पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और तुलसी माता की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

    तुलसी गायत्री - ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

    यह भी पढ़ें - Kartik Month 2024: कार्तिक माह में जरूर करें तुलसी से जुड़े ये दो उपाय, चमक जाएगी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।