Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Plant: तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे, वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 06:26 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। आजकल इनडोर प्लांट लगाने का चलन काफी ...और पढ़ें

    indoor plants Vastu Tips तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे (Picture Credit: Freepik)
    indoor plants Vastu Tips तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु में अशुभ माने गए हैं कुछ पौधे।
    2. घर के अंदर लगाने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें।
    3. वास्तु के अनुसार रखने चाहिए घर में पौधे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की सजावट के लिए लोग तरह-तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं। यदि आप वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखकर घर में पेड़-पौधे लगाते हैं, तो इससे आपको लाभ देखने को मिलता है। लेकिन वहीं वास्तु की दृष्टि से कुछ पौधों को लगाना अशुभ भी माना गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कौन-से प्लांट घर में नहीं लगाने चाहिए।

    बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    घर के अंदर कैक्टस लगाने का चलन भी काफी बढ़ गया है। कैक्टस को मुख्य रूप से घर की सजावट के लिए लगाया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर के अंदर इस पौधे को लगाना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है, जिस कारण गृह क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है।

    न लगाएं ये पौधा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधा घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इसे घर में लगाना काफी अशुभ माना जाता है।

    नेगेटिव एनर्जी को मिलता है बढ़ावा

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में ऐसा पौधा नहीं लगना चाहिए, जिससे दूध जैसा पदार्थ निकलता हो। आक या अन्य इस प्रकार के पौधे को घर में नहीं लगना चाहिए। क्योंकि ये पौधे नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करने का काम करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Lucky Boys Personality: जन्म से ही अमीर होते हैं इस मूलांक के लड़के, अंबानी की तरह जीते हैं अपना जीवन

    लगा सकते हैं ये पौधे

    अगर आप इनडोर प्लांट लगाने की सलाह बना रहे हैं, तो इसके लिए मनी प्लांट, बांस का पौधा, तुलसी आदि को घर के अंदर लगा सकते हैं। ये सभी पौधे सकारात्मकता को बढ़ाने का काम करते हैं। इन पौधों को लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, को सबसे बेहतर माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for kitchen: घर में बनाए रखनी है सुख-समृद्धि, तो अभी किचन से बाहर कर दें ये चीजें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।