यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gupt Navratri 2025: किन राशियों पर बनी रहती है माता रानी की कृपा, हर काम में मिलती है सफलता
इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 26 जून से हो चुकी है जो 4 जुलाई तक चलने वाली है। इस अवधि में 10 महाविद्याओं की भी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व ...और पढ़ें

HighLights
- 26 जून से शुरू हो चुके हैं गुप्त नवरात्र।
- माता रानी की कृपा से मिलती है सुख-समृद्धि।
- दस महाविद्याओं अर्चना के लिए खास है अवधि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुप्त नवरात्र की अवधि आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से साधक को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जन्मकुंडली के विभिन्न दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस अवधि में किन जातकों पर माता रानी की कृपा बनी रहेगी।
माता रानी की प्रिय राशि
.jpg)
मेष राशि को माता रानी की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। किस्मत इनका पूरा साथ देती है और इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। माता रानी की कृपा से इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है। ऐसे में गुप्त नवरात्र की अवधि इस राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है।
मिलता है किस्मत का साथ
.jpg)
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि वृषभ राशि के जातकों को भी माता रानी की कृपा मिलती है। इसी के साथ अगर ये साधक देवी मां दुर्गा की आराधना करते हैं, तो इन्हें बहुत से लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में गुप्त नवरात्र में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जरूर करें।
यह भी पढ़ें - Gupt Navratri June 2025: सभी ग्रहों की अशुभता दूर कर देगा ये पावरफुल मंत्र, पढ़िए नवरात्र में कैसे करें जाप
बनी रहती है माता रानी की कृपा
.jpg)
सिंह राशि भी माता रानी की प्रिय राशियों में से एक मानी गई है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर भी मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन जातकों को अपने करियर में नई ऊंचाई मिलती है और ये लोग बहुत तरक्की करते हैं। साथ ही देवी मां की कृपा से इन जातकों को धन की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ता।
खबरें और भी
ये राशि भी है प्रिय
.jpg)
तुला राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और आराध्य देवी मां दुर्गा हैं। ऐसे में इस राशि के जो जातक मां दुर्गा की श्रद्धा पूर्वक आराधना करते हैं, उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इन जातकों को आर्थिक तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता।
यह भी पढ़ें - Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्र में हर दिन करें ये पाठ, माता रानी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।