Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्र की रात करें ये गुप्त उपाय, कटेंगे सभी कष्ट
माघ महीने की गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2026 Raat Ke Upay) जीवन की मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए बहुत कल्याणकारी मानी जाती है। इस दौरान किए गए उप ...और पढ़ें

Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्र के उपाय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ महीने की गुप्त नवरात्र बेहद कल्याणकारी मानी जाती है। यह सिद्धियों को प्राप्त करने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2026) की रातों में की गई साधना और उपाय कभी खाली नहीं जाते हैं। इस पावन समय को लेकर कुछ गुप्त उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की सभी मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। आइए उन खास उपाय को जानते हैं।
करें ये दुर्लभ उपाय (Gupt Navratri 2026 Raat Ke Upay)

AI Generated
धन लाभ और कर्ज मुक्ति के लिए
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो गुप्त नवरात्र की किसी भी रात को एक कमरे में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। एक मिट्टी के दीपक में कपूर जलाएं और उसमें दो फूल वाली लौंग डाल दें। इसके बाद मां लक्ष्मी के स्वरूप मां कमला का ध्यान करते हुए "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस मिलता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।
शत्रु और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति
अगर आप गुप्त शत्रु से परेशान हैं, तो रात के समय एक पीले कपड़े पर मां बगलामुखी का ध्यान करते हुए थोड़े से पीले सरसों के दाने और एक साबूत हल्दी रखें। मां से शत्रु शांत होने की प्रार्थना करें और अगले दिन इसे किसी शांत स्थान पर दबा दें या जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से शत्रु शांत होते हैं।
बनेंगे बिगड़े काम
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, तो नवरात्र की अष्टमी या नवमी की रात को एक नारियल लें और उस पर सिंदूर से तिलक लगाएं। उसे अपने सिर से सात बार वारकर मां दुर्गा के चरणों में रख दें और रात भर अपने पूजा स्थान पर रहने दें। अगले दिन इसे किसी मंदिर में रख दें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र की सभी बाधाएं दूर होती हैं और बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।
खबरें और भी
इन नियमों का रखें खास ख्याल
- इन उपायों को करते समय किसी से बात न करें और न ही किसी को इनके बारे में बताएं।
- इन नौ दिनों की रातों में तामसिक भोजन और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- पूजा के दौरान दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर न रखें, इसे पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना ही शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में भारी पड़ सकती है ये एक छोटी सी भूल, जानें पहले दिन क्या करें और क्या नहीं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।