Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छे-खासे इंसान की बुद्धि भी हो जाती है भ्रष्ट, कुंडली का यह दोष कराता है बार-बार गलत फैसले

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    कुंडली में 'गुरु चांडाल दोष' होने से अच्छे-खासे इंसान की बुद्धि भी भ्रष्ट हो जाती है, जिससे वह जीवन में बार-बार गलत फैसले लेने लगता है। जानिए इस दोष क ...और पढ़ें

    य‍ह दोष भ्रम का जीवन जीने पर मजबूर कर देता है। (Picture Credit- AI Generated)

    य‍ह दोष भ्रम का जीवन जीने पर मजबूर कर देता है। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कई बार देखा गया है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति, जो अपने हर कार्य में निपुण होता है और समाज में उसकी इज्जत होती है, अचानक से बुरे कर्म करना शुरू कर देता है। ऐसा तब होता है, जब बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। यह भी सब ग्रह और नक्षत्रों की चाल और स्थिति के कारण होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कुंडली में वो कौन सा सबसे खतरनाक दोष है, जिससे अचानक से किसी व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट कैसे हो जाती है।

    बुद्धि के भ्रष्‍ट कैसे होती है?

    कुंडली में कई प्रकार के योग और दोष बनते हैं। इनमें से सबसे ज्‍यादा खतरनाक गुरु चांडाल दोष माना गया है। यह दोष व्‍यक्ति के गुणों को प्रभावित करता है और उसे भ्रम का जीवन जीने पर मजबूर कर देता है। इस दोष के उत्‍पन्‍न होने से अच्‍छा खासा सीधा साधा आदमी भी बुरे कर्म करने लगता है।

    कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल दोष?

    किसी जातक की कुंडली में जब बृहस्‍पति और राहु एक ही घर में साथ बैठे हों, तब गुरु चांडाल दोष बनता है। यदि बृहस्‍पति के साथ केतु बैठा हो तब भी यही दोष बनता है। इन दोनों ही ग्रहों को चांडाल कहा जाता है, क्योंकि यह यह व्‍यक्ति को अनैतिक कर्मों को करने पर मजबूर कर देते हैं।

    गुरु चांडाल दोष हो तो करने पड़ते हैं ये संघर्ष

    यदि किसी व्‍यक्ति की कुंडली में यह दोष बन रहा होता है, तो उसे कुछ संकेत मिलना शुरू हो जाते हैं।

    • सबसे पहले व्‍यक्ति हमेशा गलत निर्णय लेता है और बाद में जब उसे नुकसान होता है, तब अपनी गलती का अहसास होता है।
    • व्‍यक्ति हमेशा भ्रम की स्थिति में रहता है, इससे अच्‍छे अवसर भी उसके हाथों से छूट जाते हैं। यहां तक कि, उसे कुछ अच्‍छा प्राप्‍त हो भी जाता है, तो वह खुश नहीं रह पाता है।
    • ऐसे लोगों के साथ उनके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटें आने लग जाती हैं। बहुत मेहनत करने के बाद भी वे वह हासिल नहीं कर पाते, जिसकी उन्हें ख्वाहिश होती है।
    • समाज में उनके मान-सम्‍मान में कमी आ जाती है। लोग उनकी खराब संगत और चरित्र पर शक करने लग जाते हैं।

    अत: आपको ऐसे कोई भी संकेत मिल रहे हों, तो तुरंत ही किसी अच्‍छे पंडित से अपनी कुंडली दिखवाएं और गुरु चांडाल दोष के निवारण के लिए उपाय करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अचानक बिगड़ने लगता है बना-बनाया करियर, कालसर्प दोष के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें- किराए के घर का वास्तु दोष कर रहा है परेशान? बिना तोड़-फोड़ कर ऐसे लाएं पॉजिटिव एनर्जी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।