Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किराए के घर का वास्तु दोष कर रहा है परेशान? बिना तोड़-फोड़ कर ऐसे लाएं पॉजिटिव एनर्जी

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 09:58 AM (IST)

    किराए के घर में बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष दूर करने के लिए कई आसान उपाय किए जा सकते हैं। समुद्री नमक का पोछा, मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और फर्नीचर की ...और पढ़ें

    वास्तु दोष दूर करने के टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

    वास्तु दोष दूर करने के टिप्स (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल बना रहता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए उन लोगों के सामने बड़ी चुनौती आती है, जो किराए के घर में रहते हैं, क्योंकि मकान मालिक की अनुमति के बिना दीवारों या दरवाजों में कोई तोड़-फोड़ नहीं कर सकते।

    अगर आप भी किराए के घर में रहते हैं और वास्तु दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि किराए के घर में बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष को कैसे दूर किया जा सकता है।

    vastu tips  - 2026-07-10T095125.693

    (Picture Credit- AI Generated) 

    1. नमक का पोछा- अगर आपके घर में वास्तु दोष है, जिसकी वजह से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति नहीं हो रही है, तो ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए रोजाना पानी में समुद्री नमक मिलाकर पोछा लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    2. स्वास्तिक- ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष दूर होता है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों का बुरी नजर से बचाव होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर में जरूरत से ज्यादा 'शीशे' लगाना पड़ सकता है भारी, वास्तु में बताए गए हैं ये नियम

    3. भारी फर्नीचर की सही दिशा- घर में गलत दिशा में चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही घर के सदस्यों को जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर में कुछ बदलाव कर वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में अलमारी और भारी सोफा जैसी चीजें रखें। ऐसा माना जाता है कि इस बदलाव को करने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। एक बात का खास ध्यान रखें कि घर के बीच के हिस्से को खाली रखें। ब्रह्मस्थान में कूड़ेदान, कबाड़ या भारी चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है।

    4. शीशे की सही दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम दिशा में भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में शीशा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा, धन हानि और वास्तु दोष लगता है। इसलिए कहा जाता है कि घर शीशे को उत्तर या पूर्व की दीवार पर ही लगाएं।

    यह भी पढ़ें- घर के किस कोने में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है? दूर करने के उपाय

    यह भी पढ़ें- घर में एक से ज्यादा मंदिर रखना सही या गलत? क्या कहते हैं वास्तु के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।