Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु टिप्स: बेडरूम में लाल रंग की ये 5 चीजें बन सकती हैं पति-पत्नी के झगड़े की वजह

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:49 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी कुछ लाल रंग की चीजें वैवाहिक जीवन की शांति को प्रभावित कर सकती हैं। ...और पढ़ें

    बेडरूम में लाल रंग अधिक होने से कपल्‍स के बीच होते हैं झगड़े (Picture Credit- magnific)

    बेडरूम में लाल रंग अधिक होने से कपल्‍स के बीच होते हैं झगड़े (Picture Credit- magnific)

    HighLights

    1. बेडरूम में लाल रंग का अधिक प्रयोग न करें।

    2. लाल लाइट, दीवार, चादर से बचें।

    3. नुकीली लाल वस्तुएं और आक्रामक पेंटिंग न रखें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल रंग को प्‍यार का प्रतीक माना जाता है, मगर यह रंग मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्‍व भी करता है, जो बहुत ज्‍यादा उग्र होता है। ऐसे में कपल्‍स को अपने बेडरूम में वास्‍तु के हिसाब से इस रंग का प्रयोग कम ही करना चाहिए।खासतौर पर कोशिश करनी चाहिए कि कुछ चीजें लाल रंग की बिल्‍कुल भी न हों। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कपल्‍स के रूप में लाल रंग की कौन सी चीजें बिल्‍कुल नहीं होनी चाहिए।

    लाल रंग की लाइट

    लाल रंग की लाइट किसी खतरे का संकेत करती है, इसलिए कपल्‍स के रूप में हमेशा सॉफ्ट या वॉर्म पीले रंग की ही लाइट लगी होनी चाहिए। लाल रंग की लाइट क्रोध उत्‍पन्‍न करती है और मानसिक तनाव बढ़ाती है।

    लाल रंग की दीवार

    लाल रंग की दीवार भी बेडरूम में नहीं होनी चाहिए। इससे भी सिर भारी रहता है और मन में आक्रामक विचार आते हैं। इसकी जगह कपल के बेडरूम का कलर लाइट ब्लू, पीच या पिंक होना चाहिए। इससे उनका मूड भी लाइट रहता है।

    लाल रंग की चादर

    कपल्‍स के बेड पर लाल रंग का चादर भी नहीं बिछा होना चाहिए। इस रंग की ऊर्जा बहुत उग्र होती है। इससे कपल्‍स के बीच मधुर संबंध नहीं बन पाते हैं और दोनों में आपसी मनमुटाव ही रहता है। ऐसे में लाल रंग की जगह कपल्‍स को लाइट शेड्स की बेडशीट बिछानी चाहिए।

    खबरें और भी

    pati patni jhagde ke vastu tips(Picture Credit- magnific)

    लाल रंग की कोई नोकदार वस्‍तु

    लाल रंग की नोक वाला कंघा, लाल रंग की नोक वाला मेकअप ब्रश या फिर लाल रंग का नोकदार कोई इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम भी कपल्‍स को अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। यह भी दोनों के मध्‍य आक्रामकता को बढ़ावा देता है, जिससे झगड़े होते हैं।

    लाल रंग की आक्रामक पेंटिंग

    कपल्‍स को अपने कमरे केवल ऐसी पेंटिंग्‍स लगानी चाहिए, जो प्रेम का प्रतिनिधित्‍व करती हों। लाल रंग की कोई आक्रामक या नकारात्‍मक विषय वाली पेंटिंग कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इससे कपल्‍स के बीच प्रेम भावना की हमेशा कमी बनी रहती है।

    अतः कपल्स के मध्य किसी बात को लेकर अनबन का माहौल है, तो उन्हें सबसे पहले वास्तु के हिसाब से अपने कमरे के सामान को बदलना चाहिए और लाल रंग को कमरे में सीमित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- वास्‍तु टिप्‍स: घर में धन और सुख-शांति चाहते हैं, तो 'मेन गेट की चौखट' पर रखें ये चीजें

    यह भी पढ़ें- फिटकरी या सेंधा नमक, वास्तु के हिसाब से अपनी वर्क डेस्क पर क्या रखने से तेजी से होती है तरक्की?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।