Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु टिप्‍स: घर में धन और सुख-शांति चाहते हैं, तो 'मेन गेट की चौखट' पर रखें ये चीजें

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    समृद्धि और धन का आगमन चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार की चौखट पर रोजाना ये चीजें रखना न भूलें। ...और पढ़ें

    सकारात्‍मक ऊर्जा के लिए घर के मुख्‍य द्वार पर रखनी चाहिए प्रवित्र चीजें। (Picture Credit- AI Generated)

    सकारात्‍मक ऊर्जा के लिए घर के मुख्‍य द्वार पर रखनी चाहिए प्रवित्र चीजें। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्‍तु शास्‍त्र में घर के मुख्‍य द्वार को बहुत महत्‍वपूर्ण बताया गया है। यहीं से हर तरह की ऊर्जा का घर में प्रवेश होता है। ऐसे में मुख्‍य द्वार की चौखट को हमेशा साफ तो रखना ही चाहिए, साथ ही कुछ प्रवित्र और शुभता फैलाने वाली चाीजों को भी रखना चाहिए। वास्‍तु के हिसाब से यह चीजें घर में सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवेश को बढ़ावा देती हैं और हर तरह की नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर भगाती हैं। चलिए हम आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

    तांबे का सिक्‍का

    तांबे में 5 तत्‍व होते हैं । इसका कार्य संतुलन बनाए रखना होता है। यदि आप घर के मुख्‍य द्वार पर तांबे का सिक्‍का रखते है, तो यह धन को आकर्षित करता है और घर में सकारात्‍मक ऊर्जा लेकर आता है।

    हल्‍दी और अक्षत

    हल्‍दी देवताओं के गुरु बृहस्‍पति को बहुत अधिक प्रिय है। यदि आप अपने घर में सभी ग्रहों और देवताओं को आमंत्रित करना चाहते हैं, तो आपको अपने घर के मुख्‍य द्वार की चौखट पर रोज सुबह हल्‍दी और अक्षत डाल देना चाहिए। अक्षत का कार्य होता है किसी भी काम को पूर्णत: देना है। के लिए मेन डोर की चौखट पर हल्‍दी और अक्षत रखने चाहिए।

    गोमती चक्र

    यदि आपको आर्थिक उन्‍नति चाहिए, तो गोमती चक्र को घर की मेन डोर पर जरूर रखें। घर से बाहर निकलते वक्‍त यदि गोमती चक्र देखा जाए, तो व्‍यक्ति जिस काम के लिए जाता है, उसमें सफल हो जाता है। वैसे वास्‍तु के अनुसार 11 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांध लें और फिर इसे घर के चारों कोनों में रख दें। इससे किसी भी तरह से घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।

    खबरें और भी

    काले तिल

    काले तिल यदि आप घर के मुख्‍य द्वार की चौखट पर डाल देते हैं, तो इससे घर पर नजर दोष नहीं लगता है। यह राहु और केतु के प्रभावों को भी कम करता है। आप काले तिल को एक लोटा पानी में डालकर घर के बाहर छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

    एक लोटा गंगाजल

    यदि रोजाना घर की मेन डोर पर चौखट के पास एक लोटा गंगा जल भरकर रख दिया जाए, तो इससे उस स्‍थान पर हमेशा सकारात्‍मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्‍तु के अनुसार गंगाजल हमेशा पीतल, तांबे या फिर चांदी के लोटे में ही रखना चाहिए।

    अत: यह ऊपर बताए गईं बातों का अनुशरण आपको कल से ही करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको जीवन में ज्‍यादा से ज्‍यादा सकारात्‍मक ऊर्जा महसूस होगी।

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगाना कितना शुभ है? क्या हैं वास्तु के नियम

    यह भी पढ़ें- घर को बुरी नजर से बचाने के लिए आजमाएं वास्तु के ये 3 उपाय, कलह-कलेश होगा दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।