Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर को बुरी नजर से बचाने के लिए आजमाएं वास्तु के ये 3 उपाय, कलह-कलेश होगा दूर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    यह लेख घर में बुरी नजर के प्रभावों को दूर करने के लिए तीन प्रभावी वास्तु उपायों पर प्रकाश डालता है। इसमें सेंधा नमक, लौंग-कपूर जलाने और मुख्य द्वार पर ...और पढ़ें

    घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी अपने घर में अचानक कुछ ऐसे बदलाव महसूस किए हैं जिससे आपको मङ्सिरक तनाव हो रहा है? क्या आपके घर में अचानक से लड़ाई झगड़े होने लगे हैं? क्या आपके बनते हुए काम भी अचानक बिगड़ रहे हैं? क्या घर में लगा तुलसी का पौधा एकदम से सूख रहा है?

    अगर हां, तो ये सभी संकेत घर में लगने वाली बुरी नजर के हो सकते हैं। ऐसा को भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जो आपके जीवन की शांति भंग कर सकता है उसे बुरी नजर का परिणाम माना जा सकता है। यह एक ऐसी शक्ति के रूप में काम करती है जिसकी वजह से कई ऐसी गतिविधियां होने लगती हैं जो आपकी सोच से भी बाहर हों।

    अगर आपके घर में भी ऐसी कोई घटना हो रही है, तो आपको तुरंत बुरी नजर दूर करने के उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। आइए जानें ऐसी 3 वास्तु के उपायों के बारे में जो घर की किसी भी बुरी नजर के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    सेंधा नमक से दूर करें बुरी नजर का असर

    सेंधा नमक को सदियों से ही नकारात्मक ऊर्जा का प्राकृतिक अवशोषक माना जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपके घर में किसी तरह की बुरी नजर लगी है तो आप कमरे के चारों कोनों में एक छोटी कटोरी सेंधा नमक रखें। कुछ दिनों में नमक को बदलें और पुराने नमक को नाली में बहा दें और उसके स्थान पर नए नमक को रख दें।

    खबरें और भी

    इसके अलावा कई बार नकारात्मक ऊर्जा फर्श और कोनों में जमा हो जाती है। ऐसे में आप घर में नियमित रूप से नमक के पानी से पोछा लगाएं। यदि रोज संभव न हो तो रविवार और मंगलवार के दिन यह उपाय जरूर करें।

    घर में लौंग और कपूर जलाएं

    घर में कपूर जलाना किसी भी स्थान को शुद्ध करने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर के धुंए के साथ किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है और इसमें जब आप लौंग मिलाकर जलती हैं तो ये घर के लिए एक सुरक्षा कवच की भांति काम करता है।

    आप नियमित रूप से शाम के समय लौंग और कपूर जलाएं और इसके धुंए को घर के हर कोने में फैलने दें। इसकी महक न केवल ताजगी देती है, बल्कि आपके घर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है और किसी भी तरह की बुरी नजर को दूर करने में मदद करती है।

    मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाएं

    बुरी नजर को दूर करने के लिए यह एक पारंपरिक उपाय माना जाता है। ये दोनों सामग्रियां किसी भी तरह की बुरी नजर के असर को कम करने में मदद करती हैं।

    आप इसके लिए एक नींबू के साथ 7, 11 या 21 हरी मिर्च की माला बनाएं और मुख्य द्वार पर लटकाएं। इस माला को पूरी तरह से सूखने के बाद बदल दें और उसके स्थान पर दूसरी माला लटका दें। इससे घर की किसी भी बुरी नजर को दूर करने में मदद मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    अगर आपके घर में भी किसी भी तरह की बुरी नजर का प्रभाव है तो आप यहां बताए उपायों को आजमा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सच में बुरी नजर उतारने में मदद करती है लाल मिर्च? सदियों पुरानी इस मान्यता की क्या है असली वजह

    यह भी पढ़ें- क्या आपको भी बुरी नजर ने कर दिया है परेशान? तो इस उंगली में पहनें घोड़े की नाल की अंगूठी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।