क्या आपको भी बुरी नजर ने कर दिया है परेशान? तो इस उंगली में पहनें घोड़े की नाल की अंगूठी
ज्योतिष शास्त्र में घोड़े की नाल के उपाय नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाने में बेहद प्रभावी माने जाते हैं। यह उपाय व्यापार में तरक्की, धन ला ...और पढ़ें

नजर दोष का रामबाण इलाज घोड़े की नाल (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में घोड़े की नाल से जुड़े उपाय को बेहद प्रभावशाली माना गया है। लंबे समय से इसका प्रयोग नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए किया जाता रहा है।
अगर आपको या फिर परिवार में किसी सदस्य को बार-बार नजर लग जाती है, तो ऐसे में घोड़े की नाल (Ghode Ki Naal Ke Upay) से जुड़े उपाय जरूर करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से नजर दोष की समस्या दूर होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि घोड़े की नाल के उपाय के बारे में।
घोड़े की नाल की अंगूठी पहनें
अगर आपको बार-बार नजर लगती है और सेहत खराब रहती है, तो ऐसे में आप घोड़े की नाल की अंगूठी (Horseshoe Ring) जरूर पहनें। इसे दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए। इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव दूर होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं
अगर आप में घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो घर के मेन गेट पर बाहर की तरफ घोड़े की नाल लगाएं। नाल को 'U' अक्षर के आकार में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है और घर के सदस्यों को बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। भाग्य को चमकाने में घोड़े की नाल मदद करती है।
कारोबार में होगी तरक्की
अगर आपके कारोबार को नजर लग गई है, तो घोड़े की नाल का उपाय बेहद प्रभावशाली माना जाता है। दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा की समस्या दूर होगी और कारोबार में खूब तरक्की होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- टूटे शीशे में भूलकर न देखें अपना चेहरा, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय
तिजोरी में रखें घोड़े की नाल
धन की कमी को दूर करने के लिए घोड़े की नाल से जुड़ा उपाय जरूर करें। शनिवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
सेहत में होगी सुधार
अगर आपके परिवार में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो घोड़े की नाल से बनी 4 कीलें, सवा किलो साबुत उड़द की दाल और नारियल को बीमार व्यक्ति के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद उसे बहते जल में प्रवाहित करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- करियर में पाना चाहते हैं बड़ी सफलता? ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें ये वास्तु फ्रेंडली चीजें
यह भी पढ़ें- क्या आपका बाथरूम भी रहता है गंदा? राहु के क्रोध का हो सकते हैं शिकार, आज ही सुधारें ये गलतियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।