Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका बाथरूम भी रहता है गंदा? राहु के क्रोध का हो सकते हैं शिकार, आज ही सुधारें ये गलतियां

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

    यदि राहु नाराज हो जाए, तो राजा को रंक बनाने में देर नहीं लगाती। आपकी लापरवाही राहु के भयंकर प्रकोप को दावत दे सकती है। ...और पढ़ें

    बाथरूम की गंदगी बढ़ा सकती है राहु दोष (Picture Credit: Freepik)

    बाथरूम की गंदगी बढ़ा सकती है राहु दोष (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. बाथरूम की गंदगी राहु दोष का कारण बनती है

    2. शनिवार को बाथरूम साफ करने से राहु शांत होते हैं

    3. बाथरूम में नमक और नीली बाल्टी का उपयोग करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'मायावी' और 'छाया ग्रह' माना गया है। ग्रह माना गया है। इस ग्रह को एक अशुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यदि कुंडली में इस की स्थिति खराब हो, तो जीवन की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपकी किन गलतियों के कारण आप राहु के क्रोध का शिकार हो सकते हैं।

    मिलते हैं ये संकेत

    • यदि आपका नया फोन बार-बार खराब हो रहा है या घर की वायरिंग जल रही है, तो यह राहु के प्रभाव का संकेत हो सकता है।
    • राहु का प्रभाव होने पर इंसान को सही और गलत का अंतर समझ नहीं आता।
    • राहु को गंदगी बहुत प्रिय है; जहां गंदगी होगी, वहां राहु का वास होगा। ऐसे में जिस घर या बाथरूम में गंदगी होती है, वहां राहु हावी होता है।
    Bathroom I

    (Picture Credit- AI Generated)

    राहु को शांत करने के वास्तु हैक्स

    एक साफ और महकता हुआ बाथरूम न केवल आपको बीमारियों से बचाता है, बल्कि इससे राहु के नकारात्मक प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में -

    • सप्ताह में एक बार (विशेषकर शनिवार को) अपना बाथरूम जरूर साफ करें। ऐसा करने से राहु तुरंत शांत होता है।
    • एक कांच की कटोरी में सेंधा या समुद्री नमक भरकर बाथरूम के एक कोने में रख दें। यह वातावरण की सारी नेगेटिविटी सोख लेगा। इसे हर महीने बदलते रहें।
    • वास्तु के अनुसार, बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी और मग रखना चाहिए। इस उपाय से राहु और शनि से संबंधित दोष को कम किया जा सकता है।
    • बाथरूम में कपूर या अच्छे एयर फ्रेशनर का उपयोग करें, क्योंकि खुशबू से राहु के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
    Rahu Dosh Remedies ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    खबरें और भी

    बाथरूम में इन गलतियों से बचें

    • पानी का रिसाव सीधे तौर पर 'धन की बर्बादी' का संकेत है। ऐसे में घर में टपकता हुआ नल नहीं होना चाहिए।
    • बाथरूम में हमेशा नमी या अंधेरा रहना भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
    • खुले दरवाजे से राहु की नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती है, इसलिए बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें।
    • कभी भी नहाने के बाद फर्श को गीला न छोड़ें। इसे वाइपर से साफ करें।
    • टूटे हुए शीशे या कबाड़ को तुरंत घर से बाहर निकालें।
    • बाथरूम में मोबाइल ले जाने की आदत भी राहु दोष को बढ़ाती है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ सजावट नहीं, 'भाग्य की घंटी' है विंड चाइम, फेंगशुई के अनुसार घर में यहां टांगें

    यह भी पढ़ें- टूटे शीशे में भूलकर न देखें अपना चेहरा, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।