Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टूटे शीशे में भूलकर न देखें अपना चेहरा, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय

    Updated: Sun, 10 May 2026 12:39 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, टूटे हुए शीशे में चेहरा देखना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह ...और पढ़ें

    घर में शीशा टूट जाए तो क्या करें? (Picture Credit- AI Generated)

    घर में शीशा टूट जाए तो क्या करें? (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर एक चीज का विशेष महत्व है। इन्हीं में शामिल है शीशा। वास्तु शास्त्र में शीशे का विशेष महत्व है। एक साफ और साबुत शीशा सकारात्मकता और स्पष्टता लाता है। कई लोग टूटे हुए शीशे में अपना चेहरा देखते हैं।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने की मनाही है। इससे नकारात्मकता आती है और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टूटे हुए शीशे का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

    vastu tips  (81)

    (Picture Credit- AI Generated) 

    ज्योतिष और राहु का प्रभाव

    ज्योतिष शास्त्र में कांच का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। यह एक पारदर्शी होता है। साथ ही कांच को राहु ग्रह से जोड़कर देखा भी जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह को मानसिक तनाव और जीवन में आने वाली परेशानियों का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि टूटा हुआ शीशा राहु दोष उत्पन्न करता है। इसलिए टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से स्वास्थ्य में गिरावट, धन से जुड़ी समस्या और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए टूटे हुए शीशे में चेहरा देखना वर्जित है।

    टूटा हुआ शीशा घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करता है। ऐसे में आप कोई टूटे हुए शीशे में अपना चेहरा देखता है, तो वह नकारात्मक ऊर्जा सीधे आपके भीतर प्रवेश कर सकती है, जिसकी वजह से कामों में सफलता नहीं मिलती है और जीवन में समस्याएं आती हैं। अगर आपके भी घर में टूटा हुआ शीशा रखा है, तो उसे आज ही घर से बाहर करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर की बरकत बढ़ानी है? तो 7 घोड़ों के साथ इन 4 तस्वीरों को भी दें जगह, इनकम में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

    टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से होते हैं ये नुकसान

    आर्थिक तंगी- अगर आप टूटे हुए शीशे का प्रयोग करते हैं, तो आपको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अनावश्यक खर्चे बढ़ते हैं। धन के प्रवाह में रुकावट आती है।

    पारिवारिक कलह- वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है। साथ ही परिवार में झगड़े और तनाव बढ़ने लगते हैं।

    किस दिशा में लगाएं शीशा?

    घर में शीशा लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में शीशा लगाने के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में तरक्की मिलती है। इसके अलावा ईशान कोण को भी शीशा लगाने के लिए शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपकी तरक्की में भी लग गई है रोक? तो आटे में मिलाएं ये 2 चीजें और फिर देखें चमत्कार

    यह भी पढ़ें- घर की सुख-समृद्धि के लिए मां के कमरे में करें ये मामूली बदलाव; सकारात्मकता से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।