Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बार-बार मिल रही है असफलता? आज ही घर से हटाएं ये 5 चीजें, खुल सकते हैं सफलता के रास्ते

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    लगातार मिल रही असफलता का कारण आपके घर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा भी हो सकती है। इसे दूर करने के लिए घर में कुछ चीजों के रख-रखाव पर ध्‍यान दें। ...और पढ़ें

    घर में फैल रही नकारात्‍मक ऊर्जा के ये हो सकते हैं कारण। (Picture Credit- AI Generated)

    घर में फैल रही नकारात्‍मक ऊर्जा के ये हो सकते हैं कारण। (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. सूखा नारियल घर में धन हानि का कारण बनता है।

    2. छत पर कबाड़ रखने से राहु-शनि ग्रह कमजोर होते हैं।

    3. टूटे बर्तन और फटे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्‍यक्ति सफल होना चाहता है, मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी सफलता प्राप्‍त नहीं होती है।ऐसा तब होता है, जब घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा अच्छे काम में रुकावट बनती है। कई व्‍यक्ति इस बात से भी अनजान होते हैं, कि आखिर यह निगेटिव एनर्जी आ कहां से रही हैं। आपको बता दें कि घर में रखी कुछ चीजें ही इसकी वजह होती हैं, जिन्हें तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

    चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश लेने से रोक रही हैं और आपके काम में बाधा बन रही हैं।

    पुराना सूखा नारियल

    हिंदू शास्‍त्रों में नारियल को 'श्रीफल' कहा गया है। इससे देवी लक्ष्‍मी से जोड़ा जाता है। ऐसे में जब यह घर में रखे-रखे सूख जाए या फिर सड़ने लग जाए तो। यह अलक्ष्‍मी का प्रतीक हो जाता है। घर में इसकी मौजूदगी से धन हानि होती है और यह दरिद्रता भी लेकर आता है। यदि आपके घर में ऐसा श्रीफल है, तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।

    छत पर पड़ा कबाड़

    अव्वल तो घर की छत पर कबाड़ रखना ही नहीं चाहिए। घर की छत पर जो भी कबाड़ रखता है, उसके और घर में रहने वाले अन्य लोगों को हमेशा तनाव रहता है। इससे कुंडली में राहु और शनि ग्रह भी प्रभावित होता है। अगर छत में लोहे का पुराना सामान पड़ा है, तो निश्चित ही आपका शनि कमजोर हो रहा है। ऐसे में आती हुई सफलता हाथों से निकल जाती है। अगर प्लास्टिक का कबाड़ पड़ा है, तो यह राहु को कमजोर बनाता है। वहीं ईंट-पत्थर या फिर गंदी झाड़ू पड़ी है, तो इससे भी आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है और कोई भी अच्छा काम होने पर बाधा बनती है।

    ghar se negativity kaise hataye

    मंदिर में रखे पैसे

    लक्ष्मी को हिंदू शास्त्र में चंचल कहा गया है। लक्ष्मी को रोककर रखना बहुत ही अशुभ होता है। अगर घर के मंदिर में आपने बहुत समय से धन रखा हुआ है, तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण हो सकता है। ईश्वर को चढ़ाए धन को हमेशा गरीबों में बांट देना चाहिए या फिर उससे मंदिर का ही कोई सामान लेकर आना चाहिए। यदि यह धन आप रोककर रखेंगे, तो बुध और शुक्र ग्रह कमजोर हो जाएंगे। इस वजह से भी आपको सफलता पाने में देरी होगी।

    खबरें और भी

    रसोई में टूटे बर्तन

    रसोई में टूटे हुए बर्तन भी सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधक होते हैं और इनसे राहु और शनि ग्रह कमजोर होते हैं। रसोई देवी अन्‍नपूर्णा को समर्पित होती हैं। ऐसे में टूटे हुए बर्तनों में भोजन करने से दुर्भाग्‍य आता है। इतना ही नहीं, जो व्‍यक्ति टूटे हुए बर्तन में भोजन करता है, उसे कार्यक्षेत्र में कभी भी सफलता प्राप्‍त नहीं होती है।

    फटे हुए कपड़े

    कपड़ों को सौंदर्य और भौतिक सुख की वस्‍तु माना गया है और इसका कारक शुक्र होता है। अगर आप फटे हुए कपड़े पहनते हैं, इससे आपके कॉन्फिडेंस में कमी आती है। इतना ही नहीं, यह आर्थिक तंगी और नाकामयाबी मिलने का कारण भी बन सकता है। धार्मिक मान्‍यताओं के आधार पर फटे कपड़ों में नकारात्‍मक ऊर्जा जमा हो जाती है। ऐसे में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह घर में नहीं हो पाता है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं दे रहे कंगाली को न्योता? टूटे बर्तन में भोजन करने से घेर सकती है दरिद्रता

    यह भी पढ़ें- किन लोगों के घरों में होता है मां लक्ष्मी का वास? श्री प्रेमानंद महाराज जी से जानिए सटीक उत्तर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।