Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं दे रहे कंगाली को न्योता? टूटे बर्तन में भोजन करने से घेर सकती है दरिद्रता

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 01:48 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे या चटके हुए बर्तनों में भोजन करना दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण देता है। यह मां अन्नपूर्णा को अप्रसन्न कर राह ...और पढ़ें

    टूटे बर्तन घर में ला सकते हैं कंगाली (Image Source: AI-Generated)

    टूटे बर्तन घर में ला सकते हैं कंगाली (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. टूटे बर्तनों में भोजन दरिद्रता और आर्थिक तंगी लाता है

    2. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है

    3. राहु और शनि का दुष्प्रभाव करियर में बाधा डालता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में किचन को घर की बेहद महत्वपूर्ण जगह मानी गई है। वास्तु शास्त्र में किचन को स्वास्थ्य, समृद्धि और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। किचन में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। इसलिए किचन में साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही किचन में ऐसी चीजों को भूलकर भी न रखें, जिससे नकारात्मक आती हो।

    अक्सर लोग किचन में थोड़े-बहुत टूटे या चटके हुए बर्तनों का प्रयोग करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे या चटके हुए बर्तनों में भोजन करना शुभ नहीं होता। इसलिए इस तरह के बर्तनों में खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर क्यों टूटे हुए बर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए।

    vastu tips  - 2026-06-17T134657.386

     

    1. दरिद्रता और आर्थिक तंगी- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि टूटे बर्तनों में भोजन करने से व्यक्ति को जीवन में दरिद्रता और आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में धन की कमी होती है। ऐसा माना जाता है कि टूटे बर्तनों में खाना खाने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे घर की बरकत रुक जाती है।

    2. नकारात्मक ऊर्जा का हावी होना- अगर आप टूटे बर्तनों में भोजन करते हैं, तो आपको जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। टूटे बर्तनों में भोजन करने से शरीर और दिमाग में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों में चिड़चिड़ापन और आपसी विवाद की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए भूलकर भी इस तरह के बर्तनों में खाना खाने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    3. राहु और शनि का दुष्प्रभाव- वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे और गंदे बर्तनों में भोजन करने से व्यक्ति पर राहु और शनि के अशुभ प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं और करियर में सफलता प्राप्त नहीं होती है। साथ ही कामों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके भी घर में टूटे-फूटे बर्तन हैं, तो उन्हें आज ही किचन से बाहर करें।

    यह भी पढ़ें- घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना रातोंरात आ सकती है भयंकर कंगाली

    किचन में किस दिशा में रखें बर्तन

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में बर्तनों को रखने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में बर्तनों को रखने से जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- बैठी या खड़ी मुद्रा? घर के लिए कौन-सी गणेश मूर्ति है सबसे शुभ, अभी जान लें नियम और सही दिशा

    यह भी पढ़ें- कंगाल कर सकता है मुख्य द्वार का गलत रंग, वास्तु के अनुसार आज ही करें ये जरूरी बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।