घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना रातोंरात आ सकती है भयंकर कंगाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन को ब्रह्मस्थान माना जाता है, जहां कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और धन हानि हो सकती है। कूड़ा-कचरा, कां ...और पढ़ें

आंगन में इन चीजों को रखने से लगता है वास्तु दोष (AI-Generated Image)
HighLights
आंगन में कूड़ा-कचरा या डस्टबिन रखने से बचें।
घर के आंगन में कांटेदार पौधे लगाना अशुभ होता है।
टूटा-फूटा सामान और जूते-चप्पल आंगन में न रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की हर एक जगह का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की सभी जगहों से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि चीजों को घर में सही जगह पर न रखने से परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर में अशांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन को ब्रह्मस्थान भी कहा जाता है। यही से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के आंगन में गलत चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे धन हानि और पारिवारिक कलह जैसी समस्या हो सकती है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आंगन में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

(AI-Generated Image)
1. कूड़ा-कचरा या डस्टबिन- घर के आंगन में भूलकर भी कूड़ा-कचरा या डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि घर में डस्टबिन को रखने से पहले वास्तु नियम के बारे में जान लें।
2. कांटेदार पौधे- अगर आप घर में वाद-विवाद और मानसिक अशांति का सामना कर रहे हैं, तो इसके पीछे की वजह घर के आंगन में लगे कांटेदार पौधे हो सकते हैं। इसलिए आंगन में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।
3. टूटा-फूटा सामान या कबाड- आंगन में टूटा हुआ फर्नीचर और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि कबाड़ को राहु का प्रतीक माना जाता है। टूटे हुए बर्तन भी न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्जित चीजों को घर के आंगन में रखने से लोगों की तरक्की में बाधा आ सकती है और जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कहीं आपकी दुकान में गलत दिशा में तो नहीं रखा कैश काउंटर? पढ़ें तरक्की के लिए ये वास्तु टिप्स
4. जूते-चप्पल- घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए आंगन में साफ-सफाई का ध्यान रखें, क्योंकि सफाई वाली जगह पर ही मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए आंगन में जूते-चप्पल न रखें। ऐसा माना जाता है कि आंगन में जूते-चप्पल होने से घर की बरकत रुक जाती है और परिवार के लोगों को मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आंगन में आंगन में खुले में या खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी पढ़ाई में नहीं लगता मन? तो आज ही बदलें स्टडी टेबल की दिशा, पढ़ें वास्तु नियम
यह भी पढ़ें- रातोंरात बदल जाएगी घर की एनर्जी, मुख्य द्वार पर आज ही करें वास्तु से जुड़े ये काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।