कहीं आपकी दुकान में गलत दिशा में तो नहीं रखा कैश काउंटर? पढ़ें तरक्की के लिए ये वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान में कैश काउंटर की सही दिशा व्यापार में तरक्की लाती है और गलत दिशा नुकसान पहुंचा सकती है। उत्तर और पश्चिम दिशाएं शुभ मा ...और पढ़ें

दुकान का कैश काउंटर किस दिशा में होना चाहिए? (AI-Generated Image)
HighLights
उत्तर दिशा में कैश काउंटर कुबेर की कृपा लाता है
पश्चिम दिशा व्यापार में यश और उन्नति प्रदान करती है
कैश बॉक्स में लाल कपड़ा और चांदी का सिक्का रखें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान में कैश बॉक्स या कैश काउंटर को गलत दिशा में रखने से बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि वास्तु शस्त्र से जुड़े नियम के बारे जरूर जान लें।
ऐसा माना जाता है कि शुभ दिशा में कैश बॉक्स या कैश काउंटर (Vastu Tips for Cash Counter) होने से कारोबार में खूब तरक्की होती है और कैश बॉक्स हमेशा पैसों से भरा रहता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किस दिशा में होना चाहिए कैश काउंटर।
-1781068953418.jpg)
किस दिशा में रखें कैश काउंटर?
दुकान में कैश काउंटर को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में धन के देवता कुबेर का निवास में माना जाता है। इस दिशा में कैश काउंटर होने से भगवान कुबेर की कृपा बसरती है।
अगर कैश काउंटर को उत्तर दिशा में रखना संभव न हो, तो ऐसे में पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं, क्योंकि यह दिशा सूर्य की होती है, जो व्यापार में तेज, यश और नई उन्नति लाती है।
इन दिशाओं में नहीं होना चाहिए कैश काउंटर?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैश काउंटर के लिए दक्षिण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा यम की मानी जाती है। इस दिशा में कैश काउंटर होने से धन की हानि हो सकती है और कारोबार में सफलता प्राप्त नहीं होती है।
इसके अलावा दक्षिण-पूर्व में भी कैश काउंटर को रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से अनावश्यक खर्चे तेजी से बढ़ते हैं और धन नहीं टिकता।
उत्तर-पश्चिम को भी कैश काउंटर के लिए उत्तम नहीं माना जाता है। इस दिशा में कैश काउंटर होने से धन में अस्थिरता आती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दर्पण और शनि देव का संबंध: सुख-समृद्धि के लिए घर में किस दिशा में लगाएं शीशा?
इन बातों का रखें ध्यान
- कैश बॉक्स को भूलकर भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। कैश बॉक्स में पैसे या चांदी के सिक्का जरूर रखें। वास्तु के अनुसार, कैश बॉक्स को खाली छोड़ना शुभ नहीं माना जाता।
- कैश बॉक्स में लाल रंग के कपड़े को बिछाना चाहिए। कैश बॉक्स में लाल रंग कपड़ा धन को आकर्षित करने का काम करता है। कपड़े पर श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र या गोमती चक्र भी रख सकते हैं।
- कैश काउंटर पर भूलकर भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। कैश बॉक्स को साफ हाथों से ही स्पर्श करें।
यह भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम में मिलेगा डबल प्रमोशन, अभी पढ़ लें वर्क डेस्क के ये जरूरी वास्तु नियम
यह भी पढ़ें- आराम की जगह पर भोजन करना गलत, ज्योतिष में क्यों माना गया अशुभ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।