Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्क फ्रॉम होम में मिलेगा डबल प्रमोशन, अभी पढ़ लें वर्क डेस्क के ये जरूरी वास्तु नियम

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    वर्क फ्रॉम होम के दौरान वास्तु नियमों का पालन न करने से करियर में बाधाएं आ सकती हैं। सफलता और मानसिक शांति के लिए डेस्क की दिशा, रंग और पौधों का सही च ...और पढ़ें

    घर से काम? ध्यान रखें ये वास्तु नियम (AI-Generated Image)

    घर से काम? ध्यान रखें ये वास्तु नियम (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. कार्य करते समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखें

    2. डेस्क आयताकार या चौकोर हो, कांच और लोहे से बचें

    3. सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के लिए डेस्क को स्वच्छ रखें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में कई लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं, लेकिन वर्क फ्रॉम होम के दौरान वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम को नजरअंदाज करते हैं, जिसकी वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और करियर में सफलता नहीं मिलती है। साथ ही जीवन में मानसिक तनाव की समस्या आ सकती है।

    इसलिए कहा जाता है कि वर्क फ्रॉम होम करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम के बारे में जरूर जान लें, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि वर्क फ्रॉम होम के समय वास्तु से जुड़े किन नियम का ध्यान रखना चाहिए।

    vastu tips  - 2026-06-09T141151.083

    (AI-Generated Image)

    दिशा और डेस्क का चुनाव- वर्क फ्रॉम होम करते समय आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर की तरफ होना चाहिए, क्योंकि पूर्व दिशा से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और उत्तर दिशा को करियर में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

    कैसा होना चाहिए डेस्क- काम के लिए डेस्क आयताकार या फिर चौकोर होना चाहिए। अन्य तरह का डेस्क पर काम करने से बचना चाहिए। इससे एकाग्रता भंग हो सकती है। शीशे और लोहे की डेस्क का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    रोशनी- डेस्क पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए। कम रोशनी में काम करने से बचना चाहिए।

    सकारात्मक रंग- जिस कमरे में आप ऑफिस काम कर रहे हैं, तो उस कमरे की दीवार का रंग हल्का होना चाहिए। जैसे- हरा, क्रीम, बेज या सफेद रंग। दीवार पर गहरे रंगों को करवाने से बचना चाहिए।

    पौधे- डेस्क पर भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक बढ़ता है, जिससे काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आप डेस्क पर जेड प्लांट और मनी प्लांट रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इस दिशा में डस्टबिन रखने से जीवन में आ सकती है कंगाली, आज ही बदलें जगह

    किस दिशा में रखें पानी की बोतल- वास्तु शास्त्र में डेस्क पर पानी का गिलास या बोतल को रखने के लिए उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है।

    सफाई का रखें ध्यान- डेस्क की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है कि डेस्क पर गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए काम शुरू करने से पहले से डेस्क की सफाई जरूर करें।

    यह भी पढ़ें- आराम की जगह पर भोजन करना गलत, ज्योतिष में क्यों माना गया अशुभ?

    यह भी पढ़ें- दर्पण और शनि देव का संबंध: सुख-समृद्धि के लिए घर में किस दिशा में लगाएं शीशा?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।