Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिशा में डस्टबिन रखने से जीवन में आ सकती है कंगाली, आज ही बदलें जगह

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:24 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डस्टबिन की सही दिशा का विशेष महत्व है। गलत जगह पर डस्टबिन रखने से आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए सही ...और पढ़ें

    डस्टबिन से जुड़े वास्तु टिप्स (Picture Credit AI- Generated Image)

    डस्टबिन से जुड़े वास्तु टिप्स (Picture Credit AI- Generated Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशा का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे सही दिशा में न रखने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में मानसिक तनाव आ सकता है।
    इसलिए कहा जाता है कि घर में डस्टबिन रखने से पहले वास्तु के नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की किस दिशा में डस्टबिन रखना चाहिए।

    vastu tips for Dustbin

     (Picture Credit AI- Generated Image) 

    किस दिशा में रखें डस्टबिन?

    उत्तर-पश्चिम दिशा- घर में डस्टबिन रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इस दिशा को वायु का स्थान माना जाता है, जो घर के कचरे को घर से बाहर करने से मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में डस्टबिन रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।

    दक्षिण-पश्चिम दिशा- इसके अलावा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में डस्टबिन को रखने से जीवन में स्थिरता और मजबूती आती है।

    इस दिशा में भूलकर भी न रखें डस्टबिन

    उत्तर-पूर्व दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा को देवताओं की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि गलत दिशा में डस्टबिन रखने से परिवार के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है और धन हानि होती है।

    यह भी पढ़ें- घर में अपराजिता का पौधा लगाने से मिलते हैं शुभ फल, वास्तु और ज्योतिष में इसका महत्व क्या है?

    दक्षिण-पूर्व दिशा- इस दिशा में गैस चूल्हा रखा जाता है। इसलिए दक्षिण-पूर्व डस्टबिन रखने की मनाही है। इस तरह की गलती को करने से बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं।

    उत्तर दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी डस्टबिन न रखें। इस दिशा में डस्टबिन रखने से करियर और नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और काम में बाधा आ सकती है। घर में डस्टबिन ढक्कन वाला रखना चाहिए। खुला डस्टबिन रखने से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पति-पत्नी में बढ़ रही हैं दूरियां? बेडरूम में हो सकता है वास्तु दोष, आज ही करें ये बदलाव 

    यह भी पढ़ें- घर में बार-बार हो रही है अनहोनी? बिना तोड़-फोड़ के ऐसे ठीक करें वास्तु दोष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।