घर में बार-बार हो रही है अनहोनी? बिना तोड़-फोड़ के ऐसे ठीक करें वास्तु दोष
भारी तोड़-फोड़ के बिना भी वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। आइए उससे जुड़े कुछ बेहद आसान उपाय जानते हैं। ...और पढ़ें

बिना तोड़-फोड़ के ऐसे ठीक करें वास्तु दोष।
HighLights
घर में बार-बार बीमारी, क्लेश वास्तु दोष की ओर इशारा करता है
सही रंगों के चुनाव से भी भारी वास्तु दोषों को कम किया जा सकता है
घर की उत्तर और पूर्व दिशा को संतुलित कर दोषों से मुक्ति पा सकते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में बरकत नहीं होती, परिवार के सदस्य बीमार रहते हैं या बिना वजह के झगड़े होते रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो मुमकिन है कि आपके घर का वास्तु ठीक नहीं है।
लोग अक्सर सोचते हैं कि वास्तु दोष ठीक करने के लिए घर की दीवारों या कमरों को तोड़ना पड़ेगा, जिसमें काफी खर्च होता है।
लेकिन वास्तु शास्त्र में बिना तोड़-फोड़ के भी दोषों को दूर करने के बेहद असरदार उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में जो आपके घर की नकारात्मकता को दूर कर खुशहाली ला सकते हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं स्वास्तिक और पौधे
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का सबसे बड़ा जरिया है। अगर मुख्य द्वार पर कोई दोष है, तो वहां स्वास्तिक बनाएं। इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर तुलसी, मनी प्लांट या शमी का पौधा रखें। यह बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को घर के भीतर प्रवेश करने से रोकता है।
नमक के पानी का पोंछा और सेंधा नमक
नमक नकारात्मकता को सोखने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। घर में रोजाना या सप्ताह में कम से कम दो बार पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इसके अलावा, कांच की एक छोटी कटोरी में सेंधा नमक भरकर बाथरूम और घर के अंधेरे कोनों में रख दें। हर 15 दिन में इस नमक को बदलते रहें। इससे घर का डिप्रेशन और तनाव वाला माहौल खत्म होता है।
खबरें और भी
शीशा का सही इस्तेमाल
अगर आपके घर की कोई दिशा कटी हुई है या ईशान कोण में भारी निर्माण है, तो वहां सही दीवार पर शीशा लगाकर उस दोष को कम किया जा सकता है। ध्यान रखें कि उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगा चौकोर शीशा सकारात्मक ऊर्जा को दोगुना कर देता है। कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा न लगाएं।
कपूर और पिरामिड की शक्ति
बिना तोड़-फोड़ के वास्तु ठीक करने में क्रिस्टल या तांबे के वास्तु पिरामिड बहुत मददगार होते हैं। इन्हें दोष वाली दिशा में रखने से वहां की ऊर्जा संतुलित हो जाती है। इसके साथ ही, सुबह-शाम घर में कपूर जलाने से घर पवित्र होता है और मानसिक शांति मिलती है।
यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में सूखे फूल रखना शुभ या अशुभ, तुरंत जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।