Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे कपड़े पहनना नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियों का कारण माना जाता है। जानिए इससे जुड़े नियम और मान्यताएं। ...और पढ़ें

    फटे कपड़े पहनने का जीवन पर क्या असर होता है? (AI-Generated Image)

    फटे कपड़े पहनने का जीवन पर क्या असर होता है? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग फटे-पुराने कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन उसका प्रभाव उनके जीवन पर कैसा होता है इस बात से शायद अंजान रह जाते हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज के नियम बनाए गए हैं। हालांकि, हम अक्सर इन चीजों का अनदेखा कर देते हैं लेकिन इसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना ही पड़ता है।

    हमारा ड्रेसिंग स्टाइल और कपड़े पहनने का तरीका वास्तु में बड़ा महत्व रखता है। दरअसल, कपड़े सिर्फ हमारे शरीर को ढकने का साधन नहीं हैं, बल्कि भारतीय परंपरा में इन्हें व्यक्ति की ऊर्जा, स्वभाव और मानसिक स्थिति (Mental Status) से भी जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में साफ और अच्छे कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है। क्योंकि, फटे-पुराने कपड़े पहनने को बेहद अशुभ माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र के नियम

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को हमारे जीवन की ओर आकर्षित कर सकते हैं। माना जाता है कि इस तरह के कपड़े पहनने से व्यक्ति के आत्मविश्वास पर भी काफी हद तक असर पड़ता है। आपने कई बार सुना होगा कि जैसे हम रहते हैं उसी  और धीरे-धीरे उसके जीवन में निराशा बढ़ने लगती है। खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक बिना जरूरत फटे कपड़े पहनता है, तो इससे आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

    वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को स्वच्छता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए कहा जाता है कि गंदे और फटे-पुराने कपड़ों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। इसलिए पूजा-पाठ, किसी भी शुभ कार्य या किसी नए काम की शुरुआत में साफ और अच्छे कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    Vastu tips for clothes

    (AI-Generated Image)

    पुराने और खराब कपड़े पहनने का असर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लंबे समय तक पुराने और खराब कपड़े जमा करके रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। मान्यता है कि ऐसे कपड़े जरूरतमंदों को दान करना अत्यंत शुभ होता है।

    क्या डिजाइनर कपड़े भी हैं वास्तु में मना?

    हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फैशन के तौर पर पहने जाने वाले डिजाइनर रिप्ड जींस या स्टाइलिश कपड़े सीधे अशुभ होते हैं। वास्तु शास्त्र मुख्य रूप से गंदगी, अव्यवस्था और नकारात्मक मानसिकता से जुड़ी बातों पर जोर देता है। साफ और व्यवस्थित कपड़े इंसान के मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों वर्जित हैं ये 5 काम? वास्तु शास्त्र बताते हैं इसका गहरा कारण

    यह भी पढ़ें- मंदिर में एक ही भगवान की दो मूर्तियां होने से लगता है भयंकर दोष! जान लें ये वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।