Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में अपराजिता का पौधा लगाने से मिलते हैं शुभ फल, वास्तु और ज्योतिष में इसका महत्व क्या है?

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 12:01 PM (GMT+05:30)

    अपराजिता का पौधा धार्मिक, ज्योतिषीय और वास्तु दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। जानिए इसे घर में लगाने की सही दिशा, फायदे और धार्मिक महत्व। ...और पढ़ें

    किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा? (AI-Generated Image)

    किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म पौधों का भी बहुत महत्व है। ऐसे पौधे हैं जिन्हें केवल सजावट के साथ-साथ सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है। आज हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं अपराजिता के पौधे की। यह पौधा अपने बेहद खूबसूरत नीले फूलों के कारण काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं इस पौधे को घर पर लगाने के क्या नियम हैं।

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अपराजिता का फूल भगवान विष्णु और शनिदेव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। यही वजह है कि कई पूजा-पाठ से लेकर सभी धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल अहम रूप से किया जाता है। इस फूल को भगवान को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होने की भी मान्यता बेहद प्रचलित है। इसके अर्पण से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

    ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपराजिता का पौधा अगर घर में लगाया जाए तो इससे भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और शनिदेव, तीनों की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि इससे घर में लंबे समय से बनी हुई आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलने लगता है। इसके अलावा इस पौधे को जीवन में स्थिरता, सफलता और मानसिक शांति (Mental Peace) को बढ़ावा देने वाला माना गया है।

    Aparajita plants

    (AI-Generated Image)

    किस दिन लगाएं ये पौधा?

    गुरुवार और शुक्रवार को अपराजिता के फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन, सौभाग्य और खुशहाली में वृद्धि होने की मान्यता है।

    वास्तु शास्त्र के क्या नियम हैं?

    ज्योतिष ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी अपराजिता के पौधे का महत्व विशेष रूप से दिया गया है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करता है और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करता है। इसके कारण घर का वातावरण शांत, सुखद और संतुलित बना रहता है।

    खबरें और भी

    किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा?

    • वास्तु के अनुसार, यह दिशा देवी-देवताओं से जुड़ी होती है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है।
    • अगर आप घर में अपराजिता का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है।
    • पूर्व दिशा में इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।
    • उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपके मनी प्लांट की ग्रोथ भी रुक गई है? ये आसान सीक्रेट्स अपनाएं और बेल को दोगुनी तेजी से बढ़ाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।