Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर की शोभा के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ाता है मनी प्लांट, बस ध्यान रखें ये वास्तु नियम

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 02:36 PM (IST)

    वास्तु में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है मनी प्लांट। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट ...और पढ़ें

    Money Plant vastu tips in hindi

    Money Plant vastu tips in hindi

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में शुभ पौधा माना गया है मनी प्लांट।

    2. वास्तु में बताई गई है मनी प्लांट के लिए सही दिशा।

    3. इस पौधे को लगाने से मिल सकता है आर्थिक लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु की दृष्टि में मनी प्लांट को एक शुभ पौधे के रूप में देखा जाता है। अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए इस पौधे को घर में लगाया जाए, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट (money plant Vastu tips) को लाने के लिए कौन-सी दिशा शुभ मानी गई है।

    रखें इन दिशाओं का ध्यान

    मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे अच्छी दिशा माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

    money_plant ग

    (Picture Credit: Freepik)

    रखें इन बातों का ध्यान

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। ये बेल जमीन को नहीं छूनी चाहिए। ऐसा करने से धन और समृद्धि के योग बनने लगते हैं। ध्यान रखें कि आपका मनी प्लांट का पौधा सूखे न। इसके लिए आप समय-समय पर सूखे और पीले पत्तों को हटाते रहें।

    वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि मनी प्लांट को घर के अंदर रखना ज्यादा शुभ होता है। कई लोग मनी प्लांट को चोरी करके लगाना शुभ मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इस तरीके को गलत बताया गया है। आप इसे किसी कांच की बोतल या गमले में लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    Money Plant tips

    कर सकते हैं ये उपाय

    मनी प्लांट के पौधे में पानी डालते समय थोड़ा सा दूध मिलाकर डालना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही मनी प्लांट की जड़ में या लाल धागा या कलावा बांध सकते हैं। इसके साथ ही जिस बोतल में आप मनी प्लांट उगा रहे हैं, उसमें भी लाल रिबन या कलावा बांधना शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: ये पौधे लाएंगे आपके घर में खुशहाली और समृद्धि, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा

    यह भी पढ़ें - Tulsi Puja Ke Niyam: इस दिन भूलकर भी स्पर्श न करें तुलसी, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

    स्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।