Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Plants Vastu Tips: ये पौधे लाएंगे आपके घर में खुशहाली और समृद्धि, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 02:35 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में इन पेड़-पौधो को घर ...और पढ़ें

    Plants Vastu Tips in hindi (Picture Credit: Freepik)

    Plants Vastu Tips in hindi (Picture Credit: Freepik) 

    HighLights

    1. कुछ पौधे माने गए हैं धन और समृद्धि का प्रतीक।

    2. वास्तु के अनुसार ये पौध करते हैं सौभाग्य में वृद्धि।

    3. वास्तु के अनुसार, रखना चाहिए दिशा का ध्यान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की साज-सजावट के लिए हम कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पेड़-पौधे आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    दूर होती हैं धन संबंधी समस्याएं

    वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को एक बहुत ही शुभ पौधे के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन और समृद्धि आकर्षित होती हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना गया। इस पौधे को घर के अंदर लगाना ज्यादा शुभ माना गया है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को न छूए।

    money_plant ग

    (Picture Credit: Freepik) 

    बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा 

    वास्तु शास्त्र में घर में लगाने के लिए बांस को भी एक शुभ पौधा माना गया है। अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए इस पौधे को घर में लगाया जाए, तो इससे व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, जातक को कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आप इस पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नेगेटिव एनर्जी दूर बनी होती है। साथ ही, इससे धन संबंधी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। 

    bamboo i

    ये पौधा है बहुत ही शुभ

    शमी का पौधा भी घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। आध्यात्मिक रूप से यदि रोजाना श्रद्धाभाव से इस पौधे की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे आपको भगवान शिव और शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही यह माना जाता है कि यदि किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे शमी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।

    खबरें और भी

    shami_tree ग

    इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि शमी को हमेशा घर के बाहर, जैसे कि बालकनी, छत या गार्डन में लगाना चाहिए। वहीं वास्तु में इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, वरना आपको नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- इन वास्तु नियमों का पालन कर चमकाएं अपनी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में सदा चाहते हैं लक्ष्मी जी का वास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।