विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: घर में सदा चाहते हैं लक्ष्मी जी का वास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Published: Tue, 28 Oct 2025 03:28 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में ...और पढ़ें

Vastu Tips for maa Lakshmi blessings in hindi

Vastu Tips for maa Lakshmi blessings in hindi 

HighLights

  1. घर की हर दिशा में रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।

  2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है सुख-समृद्धि।

  3. घर-परिवार पर बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर व कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है। इसके लिए हर दिशा में वास्तु नियमों का ध्यान जरूरी है। अगर आप धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ये वास्तु टिप्स जरूर अपनाने चाहिए। इन वास्तु उपायों को अपनाने से आपको कभी दरिद्रता का भी सामना नहीं करना पड़ता। चलिए जानते हैं लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ वास्तु उपाय।

नहीं होगी आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, आप घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में धन या तिजोरी या आभूषण आदि रख सकते हैं। ऐसा करने से जातक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही आप इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से धन के योग बनने लगते हैं और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

laxmi-mata-_ग

मुख्य द्वार पर करें ये काम

माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर 'ओम', 'स्वास्तिक', 'कलश' या 'शंख' जैसे शुभ चिन्ह बनाने चाहिए और गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक भी जरूर जलाएं, जो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का एक बेहतरीन उपाय है।

Maa Laxmi i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

जरूर ध्यान रखें ये बातें

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास केवल उसी स्थान पर होता है, जहां स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। मुख्य द्वार पर आपको साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। इसके साथ ही घर के मंदिर में भी धूल-मिट्टी जमा नहीं होने देनी चाहिए और रोजाना पूजा-अर्चना कर दीपक जलाना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

यह भी पढ़ें Vastu Tips: रात में सोने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नींद से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।