Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 04:10 PM (GMT+05:30)

    फेंगशुई, चीनी वास्तुशास्त्र है, जिसका ध्यान रखने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। इसके अनुसार अगर आप अपने घर में कुछ चीजें रखते हैं, तो इस ...और पढ़ें

    Feng Shui Tips in hindi (Picture Credit: Freepik)

    Feng Shui Tips in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. पॉजिटिविटी को बढ़ावा देती है फेंगशुई टिप्स।

    2. फेंगशुई टिप्स अपनाने से आती है सुख-समृद्धि।

    3. व्यक्ति को जीवन में मिलते हैं अच्छे परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की सजावट आदि के लिए हम कई तरह की चीजें रखते हैं। फेंगशुई (Feng Shui Tips) में माना गया है कि कुछ विशेष वस्तुओं को घर में रखने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। चलिए जानते हैं कि वह चीजों कौन-सी हैं।

    लगाएं ये तस्वीरें

    फेंगशुई के मुताबिक आपको अपने घर में सूर्योदय, पहाड़, झरने और घोड़ों की तस्वीर लगाने से विशेष लाभ मिल सकता है। इससे व्यक्ति के लिए समृद्धि और सफलता की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं। फेंगशुई के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगाने से रिश्तों में मजबूती आती है। 

    painting i

    रख सकते हैं ये पौधे

    फेंगशुई में माना गया है कि घर में बांस का पौधा (Bamboo Tree) रखने से समृद्धि में इजाफा होता है। इसे आप उस स्थान पर रखें जहां घर के सदस्य एक साथ बैठते हों। इसके साथ फेंगशुई के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। 

    पैसों की समस्या से मिलेगी राहत

    फेंगशुई में कछुए को धन और समृद्धि का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप फेंगशुई के मुताबिक कछुए की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इससे धन संबंधी समस्याओं में राहत देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही घर में फव्वारा या एक्वेरियम रखने पर भी आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसे रखने के लिए घर की उत्तर या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे उत्तम माना गया है।

    खबरें और भी

    turtle_i

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    नेगेटिवि एनर्जी रहेगी दूर

    फेंगशुई में माना गया है कि विंड चाइम सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ाता देता है। इससे नेगेटिवि एनर्जी का प्रभाव कम होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में आपको अपने मुख्य द्वार या खिड़कियों पर विंड चाइम जरूर लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Vastu tips: घर पर तोरण लगाने से मिलते हैं कई लाभ, सूख जाने के बाद करें ये काम

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: दीवाली से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।