Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Feng Shui Tips: घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, बनी रहेगी खुशहाली

    Updated: Thu, 22 May 2025 12:30 PM (IST)

    फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जिसके नियमों का ध्यान रखने पर घर में सकारात्मकता बढ़ती है और खुशहाली आती है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर ...और पढ़ें

    Feng Shui Tips इन तरीकों से बढ़ेंगी पॉजिटिविटी।
    Feng Shui Tips इन तरीकों से बढ़ेंगी पॉजिटिविटी।

    HighLights

    1. फेंगशुई टिप्स अपनाने से मिलते हैं अच्छे परिणाम।
    2. घरम में फेंगशुई के मुताबिक रख सकते हैं चीजें।
    3. घर में बना रहता है सुख-समृद्धि का माहौल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि अगर घर में फेंगशुई का ध्यान रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फेंगशुई के मुताबिक आपको किन बातों का ध्यान रखने से अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    मुख्य द्वार पर करें ये काम

    फेंगशुई के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए घर को खासकर मुख्य द्वार को साफ रखना जरूरी है। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही घर के दरवाजे पर या फिर खिड़कियों के पास आप विंड चाइम भी लगा सकते हैं, जो पॉजिटिविटी बढ़ाने में मदद करता है। 

    रखें इन बातों का ध्यान

    फेंगशुई के अनुसार, घर में हमेशा हल्के रंग का प्रयोग करना चाहिए जैसे सफेद, हल्का नीले या फिर हल्का पीला आदि। इन रंगों का इस्तेमाल आप घर की दीवारों या फिर पर्दों के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही फर्नीचर को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। इन सभी बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

    रख सकते हैं ये चीजें

    फेंगशुई में घर में बांस का पौधा (Bamboo Tree) और मनी प्लांट रखना काफी शुभ माना जाता है। आप बांस के पौधे को उस स्थान पर रख सकते हैं, जहां परिवार के सदस्य एक साथ बैठते हों। इसके साथ ही मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ मान गया है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, घर में फव्वारा रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर में रखें ये चीजें, कारोबार में खूब होगी बढ़ोतरी

    रखें इन बातों का ध्यान

    फेंगशुई में बताया गया है कि घर में फालतू या बेकार पड़ा सामान इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए, वरना इससे नकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ ही टूटी-फूटी चीजों को घर में रखने से भी बचना चाहिए। इसी के साथ फेंगशुई में यह माना गया है कि कभी भी अन्न का भंडार खाली नहीं होना चाहिए। इसी के साथ बाथरूम में खाली बाल्टी रखना भी शुभ नहीं माना जाता।

    इन चीजों को रखने की भी है मनाही

    फेंगशुई में यह माना गया है कि घर में खराब या बंद पड़ी घड़ी रखने से नकारात्कता बढ़ती है। इससे परिवार की सुख-शांति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही फेंगशुई के अनुसार घर में नुकीली पत्तियों वाले पौधे रखना भी शुभ नहीं माना जाता। 

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में क्या रखना चाहिए, पॉजिटिव एनर्जी का बना रहेगा फ्लो

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।