Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में होना चाहिए मंदिर, किचन और बाथरूम, मिलेंगे शुभ परिणाम

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 11:00 AM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Home) के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा का विशेष महत ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Home: सही दिशा में मंदिर होने से मिलेंगे शुभ परिणाम (Image Source: AI-Generated)

    Vastu Tips For Home: सही दिशा में मंदिर होने से मिलेंगे शुभ परिणाम (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. वास्तु के नियम का पालन करना चाहिए। 

    2. इससे घर में सदैव सकारात्मकता बनी रहती है। 

    3. मंदिर उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि घर को बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन करने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इससे परिवार के सदस्यों के जीवन में कोई समस्या नहीं आती है। इसलिए कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र में वर्णित उत्तम दिशा में मंदिर, किचन और बाथरूम (Vastu Tips For Bathroom) को बनवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और शुभ फल मिलता है। ऐसे में आइए  आपको बताते हैं कि घर में मंदिर, किचन और बाथरूम किस दिशा में होना उत्तम माना जाता है।

    मंदिर बनवाने की सही दिशा

    mandir  (5)

    (Image Source: AI-Generated) 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर (Vastu Tips For Temple) को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में बनवाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में मंदिर होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। एक बात का खास ध्यान रखें कि मंदिर बेडरूम या बाथरूम के पास नहीं होना चाहिए। इससे आपको नकारात्मक परिणाम मिल सके हैं।

    किस दिशा में होना चाहिए किचन

    kitchen (1)

    (Image Source: AI-Generated) 

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में किचन (Vastu Tips For Kitchen) दक्षिण पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में किचन होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किचन ऐसी जगह पर नहीं होना चाहिए जहां बाथरूम हो।

    क्या है बाथरूम बनवाने की सही दिशा

    wathroom

    (Image Source: AI-Generated) 

    घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बाथरूम बनवाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण, दक्षिण पूर्व या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में बाथरूम होने से परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिशा में भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में बाथरूम बनवाते समय सही दिशा का चयन करें।

    खबरें और भी

    किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां

    stairs

    (Image Source: AI-Generated) 

    घर में सीढ़ियां (Vastu Tips For Stairs) दक्षिण दिशा या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। वास्तु के इस नियम का पालन करने से परिवार के सदस्यों को शुभ फल मिलता है। बता दें, पूर्व या उत्तर दिशा उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए। इस गलती को करने से वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Money: जेब में नहीं रुकता पैसा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में लग गई है बुरी नजर, तो ये वास्तु टिप्स आएंगी आपके काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'