Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: अगर आपको भी मिल रहे हैं ये 5 शुभ संकेत, तो समझ लें शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 12:42 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें लाइफ में खुशहाली आने पर मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास ...और पढ़ें

    Vastu Tips: इन संकेतों पर मिलती है गुड न्यूज (Image Source: AI-Generated)

    Vastu Tips: इन संकेतों पर मिलती है गुड न्यूज (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। 

    2. इसमें शुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। 

    3. रास्ते में पुजारी का दिखना शुभ होता है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो उससे पहले ही कुछ शुभ संकेत मिलते हैं, जिनके द्वारा यह पता लगाया जा सकता है कि जीवन में कोई खास बदलाव होने वाला है। वास्तु शास्त्र में शुभ संकेत के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए अपने आस-पास की चीजों को समझने की कोशिश जरूर करना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन-से संकेत हैं, जिनके मिलने पर समझ लेना चाहिए कि लाइफ में कुछ अच्छा होने वाला है।

    maa lakshmi    (6)

    सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करना


    अगर आपने सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन किए है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी को देखने पर धन लाभ हो सकता है और आर्थिक तंगी दूर होने के संकेत मिलते हैं। इसके अलावा करियर में उन्नति होती है।

    ब्रह्म मुहूर्त में नींद खुलना


    अगर आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुल गई है, तो इससे सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस संकेत से व्यक्ति की लाइफ में कोई अच्छा बदलाव आ सकता है।

    रास्ते में पुजारी का दिखाई देना

    रास्ते में पुजारी का दिखाई देना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि रास्ते में पुजारी के दिखाई देने से जीवन में सकारात्मक संकेत मिलते हैं और आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हो सकती है। इस संकेत को धार्मिकता से जोड़कर देखकर जाता है।

    खबरें और भी

    घर में चिड़िया का घोंसला होना


    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चिड़िया का घोंसला होने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आपके घर में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    Tulsi  (12)

    तुलसी का हरा-भरा होना


    धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसकी पूजा करने से घर में देवी का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हरा-भरा रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। तुलसी का पौधा हरा-भरा रहने से सुख-शांति और धन में वृद्धि होने के संकेत मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: ये पौधे लाएंगे आपके घर में खुशहाली और समृद्धि, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा

    यह भी पढ़ें- Maa Lakshmi blessings: किन लोगों पर बनी रहती है लक्ष्मी जी की कृपा, नहीं होती धन-दौलत की कमी

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।