Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति-पत्नी में बढ़ रही हैं दूरियां? बेडरूम में हो सकता है वास्तु दोष, आज ही करें ये बदलाव 

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन का कारण बेडरूम का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कुछ बदलाव करके वैवाहिक जीवन में खुशियां लाई ...और पढ़ें

    कैसे करें वैवाहिक जीवन की समस्या दूर? (Picture Credit AI- Generated Image)

    कैसे करें वैवाहिक जीवन की समस्या दूर? (Picture Credit AI- Generated Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बनाए रखने के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना अधिक आवश्यक है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई कोशिशों के बाद भी बिना वजह पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगती है।

    इसके पीछे की वजह बेडरूम का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में वास्तु दोष होने की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आने लगती है और वैवाहिक जीवन में दूरियां आने लगती हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए बेडरूम में वास्तु से जुड़े बदलाव जरूर करें। इससे वास्तु दोष की समस्या दूर होगी और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    bedroom vastu tips

    1. बेडरूम और बेड की दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में बेडरूम होने से रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि सोते समय सिर दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इस दिशा में सिर करके सोने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है। बेड आयताकार होना चाहिए।

    2. रंगों का सही चुनाव- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का गुलाबी, पीच होना चाहिए। इससे रोमांस और शांति में वृद्धि होती है।

    3. शीशे की स्थिति- बेडरूम में बेड के सामने भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इस तरह की गलती से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या सच में चौखट पर बैठने से होता है अपशकुन? पढ़ें बड़े-बुजुर्गों की डांट का पूरा सच


    4. सजावट और तस्वीरें- बेडरूम में लवबर्ड्स या फिर हंसों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा मुस्कुराती हुए कपल की तस्वीर भी लगाना शुभ माना जाता है। कपल फोटो को लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। ध्यान रखें कि बेडरूम में युद्ध, उदासी, आक्रामक जानवर की तस्वीर भूलकर भी न लगाएं।

    खबरें और भी

    5. साफ-सफाई का रखें ध्यान- बेडरूम में कबाड़, या बिजली के खराब उपकरण भूलकर भी न रखें। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में इन चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होतो है और पति-पत्नी के बीच बेवजह के झगड़ों का कारण बनता है।

    यह भी पढ़ें- घर में बार-बार हो रही है अनहोनी? बिना तोड़-फोड़ के ऐसे ठीक करें वास्तु दोष

    यह भी पढ़ें- घर में अपराजिता का पौधा लगाने से मिलते हैं शुभ फल, वास्तु और ज्योतिष में इसका महत्व क्या है?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।