Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका भी पढ़ाई में नहीं लगता मन? तो आज ही बदलें स्टडी टेबल की दिशा, पढ़ें वास्तु नियम

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई में एकाग्रता और सफलता के लिए स्टडी टेबल की सही दिशा महत्वपूर्ण है। उत्तर, पूर्व या ईशान कोण की ओर मुख करके पढ़ने से मा ...और पढ़ें

    स्टडी टेबल से जुड़े वास्तु टिप्स (AI-Generated Image)

    स्टडी टेबल से जुड़े वास्तु टिप्स (AI-Generated Image) 


    HighLights

    1. पढ़ाई में एकाग्रता के लिए स्टडी टेबल का मुख सही दिशा में हो

    2. वास्तु के अनुसार लकड़ी की वर्गाकार या आयताकार टेबल शुभ मानी जाती है

    3. स्टडी टेबल पर पिरामिड, लैंप और पानी की बोतल उचित स्थान पर रखें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें हर दिशा से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में दिशा के नियम का पालन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई में बच्चों की एकाग्रता में वृद्धि के लिए दिशाओं और आस-पास की ऊर्जा का अधिक महत्व है। सही दिशा में बैठकर पढ़ाई करने से मानसिक थकान कम होती है और स्मरण शक्ति में वृद्धि देखने को मिलती है। इसलिए कहा जाता है कि पढ़ाई करने से पहले वास्तु के नियम के बारे में जरूर जान लें।

    study table ke vastu tips

    (AI-Generated Image) 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में स्टडी टेबल होने से मन पढ़ाई में लगता है और मन में नए विचार आते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की कौन-सी दिशा स्टडी टेबल के शुभ मानी जाती है।

    किस दिशा में होना चाहिए स्टडी टेबल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी टेबल को इस तरह रखना चाहिए कि पढ़ाई करते समय आपका मुख उत्तर, पूर्व या फिर ईशान कोण दिशा की तरफ रहे, क्योंकि उत्तर दिशा को बुद्धि के देवता यानी बुध ग्रह की मानी जाती है। इस दिशा में मुख करके पढ़ाई करने से परीक्षा में सफलता मिलती है और पढ़ी हुई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। वहीं, पूर्व दिशा की तरफ मुख करके पढ़ाई करने से सकारात्मक ऊर्जा और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, ईशान कोण की तरफ मुख करके पढ़ाई करने से मन एकाग्र होता और मन में नए विचार आते हैं।

    कैसी होनी चाहिए स्टडी टेबल?

    • पढ़ाई करने के लिए लकड़ी से बनी टेबल को शुभ माना जाता है। अन्य प्रकार की टेबल पर पढ़ाई करने से ऊर्जा का प्रवाह असंतुलित हो सकता है।
    • टेबल वर्गाकार या फिर आयताकार होनी चाहिए। गोल या फिर अन्य तरह की टेबल पर पढ़ाई करने से मन भटक सकता है।
    • टूटी हुई टेबल पर पढ़ाई करने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    स्टडी टेबल पर क्या रखें?

    • स्टडी टेबल पर उत्तर-पश्चिम दिशा में पिरामिड रखना शुभ माना जाता है।
    • अगर आप टेबल लैंप का प्रयोग करते हैं, तो टेबल लैंप को दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ रखें।
    • इसके अलावा टेबल पर पानी की बोतल को उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रखें।
    • टेबल पर साफ-सफाई टेबल पर भूलकर भी फटे या पुराने कागज न रखें। इससे आपका दिमाग में उलझन पैदा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- घर में गोल्डफिश रखने के क्या फायदे हैं? जानिए वास्तु शास्त्र में क्या है इसकी मान्यता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।