कंगाल कर सकता है मुख्य द्वार का गलत रंग, वास्तु के अनुसार आज ही करें ये जरूरी बदलाव
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार के रंग का विशेष महत्व बताया गया है, जो सुख-शांति और समृद्धि लाता है। दिशा के अनुसार सही रंग का चुनाव करने से सकार ...और पढ़ें

मुख्य द्वार जुड़े वास्तु टिप्स (AI-Generated Image)
HighLights
मुख्य द्वार का रंग वास्तु अनुसार चुनें
दिशा के अनुसार रंगों का चुनाव करें
काले रंग से बचें, सकारात्मक ऊर्जा पाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
इसलिए घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार का रंग शुभ होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दिशा के अनुसार घर का मुख्य द्वार किस रंग का होना चाहिए।
दिशा के अनुसार मुख्य द्वार का रंग
पूर्व दिशा- पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है। इसलिए इस दिशा के मुख्य द्वार के लिए हल्का नीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। इस रंग का मुख्य द्वार होने से घर में शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
पश्चिम दिशा- इस दिशा का कनेक्शन शनि देव से है। इसलिए इस दिशा के मुख्य द्वार के लिए नीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। इससे सफलता आकर्षित होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
खबरें और भी
उत्तर दिशा- इस दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना जाता है। इस दिशा के मुख्य के लिए हरा हल्का और नीला रंग शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
दक्षिण दिशा- यह दिशा मंगल ग्रह की होती है। इसलिए इस दिशा के मुख्य द्वार के लिए हल्का लाल और गुलाबी रंग को शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- घर में गोल्डफिश रखने के क्या फायदे हैं? जानिए वास्तु शास्त्र में क्या है इसकी मान्यता
काले रंग से बचें- घर का मुख्य द्वार काला रंग का नहीं होना चाहिए, क्योंकि काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के रंग को फीका न पड़ने दें। अगर रंग खराब हो गया है, तो नया पेंट करवाएं।
मुख्य द्वार की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के लिए उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख्य द्वार होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और और आर्थिक संपन्नता आती है।
यह भी पढ़ें- किस दिशा में रखना चाहिए एयर कूलर? भारी नुकसान से बचने के लिए जानिए सही दिशा और जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी पढ़ाई में नहीं लगता मन? तो आज ही बदलें स्टडी टेबल की दिशा, पढ़ें वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।